जानें कौन पहन सकता है शुक्र का ये चमत्कारी रत्न, ये बदल देता है व्यक्ति का भाग्य

हीरा एक ऐसा रत्न है, जो लोगों को काफी अट्रैक्ट करता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि हीरा कब और कैसे धारण किया जाता है।
lucky stone

Lucky Stone: हर व्यक्ति की कुंडली में 9 ग्रह विराजित है जिसके जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर इन ग्रहों की स्थिति अच्छी रहती है तो व्यक्ति अपना जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त करता है। वहीं अगर इन ग्रहों की स्थिति में उतार चढ़ाव आता है तो व्यक्ति के जीवन में भी परिस्थितियां बदलती है। कुछ रत्नों की सहायता से इन ग्रहों की स्थिति को शुभ बनाया जा सकता है।

रत्न शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है, जिसमें 9 रत्न और 84 उपरत्नों का उल्लेख दिया गया है। हर रत्न का किसी ने किसी ग्रह से संबंध बताया गया है। अगर ग्रहों की स्थिति सुधारनी है तो इन्हें धारण किया जा सकता है। आज हम आपको शुक्र के रत्न हीरा के बारे में बताते हैं।

कौन पहन सकता है लकी हीरा (Lucky Stone)

ज्योतिष में वर्णित हर रत्न को पहनना हर राशि के व्यक्ति के लिए शुभ साबित नहीं हो सकता। एक व्यक्ति के लिए कोई रत्न शुभ होता है और वही दूसरे व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं देता। हीरे की बात करें तो मकर, मिथुन, कुंभ, वृषभ, कन्या और तुला राशि के लोगों इसे धारण कर सकते हैं। जब कुंडली में शुक्र की स्थिति सकारात्मक होती है तभी इसे धारण करना चाहिए। अगर मूंगा और माणिक पहना है तो हीरा बिल्कुल ना पहनें।

कब करें धारण

यह रत्न शुक्र से संबंधित है यही कारण है कि इस शुक्रवार को दिन धारण करना शुभ माना गया है। इसे धारण करने से पहले गंगाजल या फिर पंचामृत से इसकी शुद्धि जरूर कर लेना चाहिए। शुक्र मंत्र का जाप करना भी शुभ माना गया है।

कैसे करें धारण

  • हीरा को हमेशा चांदी या फिर सोने की धातु में जड़वाकर धारण किया जाता है।
  • इसे गंगाजल, दूध, शहद में डालकर अच्छी तरह से शुद्ध कर लें और अब माता लक्ष्मी के चरणों में रख दें।
  • अब माता लक्ष्मी या फिर शुक्र मंत्र का जाप जरूर करें।
  • अब माता लक्ष्मी की विधि का पूजन अर्चन करें उसके बाद इसे धारण कर लें।

होंगे ये लाभ

  • जो व्यक्ति हीरा धारण करता है उसकी पर्सनैलिटी अट्रैक्टिव बनती है। सभी उसके व्यक्तित्व से आकर्षित होते हैं।
  • हीरा पहनने से आत्मविश्वास मजबूत होता है और व्यक्ति हर काम सफलता के साथ पूरा करता है।
  • हीरा जीवन में सुख समृद्धि और प्रेम को बढ़ाने का काम करता है।
  • हीरे संबंध शुक्र ग्रह से है जो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है इसलिए जो हीरा पहना है उसकी आर्थिक उन्नति होने लगती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews