Hindi News

फरवरी में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, व्यापार-नौकरी में तरक्की, होगी धनवर्षा!

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
2025 में ग्रहों के राजकुमार और दैत्यों के गुरू शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और मीन राशि में दोनों की युति से करीब एक साल बाद लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा जो कुछ राशि के जातकों के लिए लकी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां…
फरवरी में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, व्यापार-नौकरी में तरक्की, होगी धनवर्षा!

Laxmi Narayan Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, कुंडली और नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है।हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करता है। खास करके नवग्रहों में से दैत्यों के गुरू शुक्र और ग्रहों के राजकुमार बुध जब भी चाल बदलते है, तो इसका असर राशियों, पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। इसी क्रम में अब फरवरी में ये दोनों ग्रह मीन राशि में गोचर कर लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करने वाले है।

ज्योतिष के मुताबिक, सौंदर्य, भौतिक सुख, धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र 28 जनवरी 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुद्धि, वाणी के कारक बुध 27 फरवरी 2025 को मीन में गोचर करेंगे, ऐसे में मीन राशि में बुध शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। 7 मई को बुध मेष राशि में प्रवेश करेगा और यह योग समाप्त हो जाएगा यानी 69 दिन लक्ष्मी नारायण योग रहेगा।

Laxmi Narayan Rajyog: फरवरी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मीन राशि: फरवरी में बुध शुक्र की युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभ सिद्ध हो सकता है।साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को वेतनवृद्धि के साथ पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नवविवाहितों के घर नए मेहमानों का आगमन होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

मेष राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं हो सकता है।भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। करियर और व्यापार के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिलने के आसार है। धार्मिक कार्यों और यात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि: 2025 में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि के जातकों के लिए खास साबित हो सकता है।भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।विदेश में नौकरी के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में काफी मुनाफा कमा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।  घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आप किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं।बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में धनलाभ के साथ नए नए अवसर पैदा होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप धन संचय करने में सफल होंगे।अटके रूक कामों को गति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा को अच्छी खबर मिल सकती है।

क्या होता है Laxmi Narayan Rajyog

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है, इसे बेहद ही शुभ माना गया है। जब किसी भी राशि में बुध और शुक्र ग्रह दोनों एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।कहते है जिसकी कुंडली में यह योग बनता है उस पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है, वहां धन धान्य की वर्षा होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews