Hindi News

दिवाली से पहले बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग, 4 राशियां होंगी मालामाल! 10 अक्टूबर से गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में तरक्की

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष के मुताबिक, वर्तमान में सौंदर्य वैभव के कारक शुक्र तुला में विराजमान है और अब ग्रहों के राजकुमार बुध 10 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में दिवाली से पहले शुक्र बुध की युति से "लक्ष्मी नारायण राजयोग" बनेगा, जो कई जातकों के लिए लकी साबित होने वाला है, आइए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां....
दिवाली से पहले बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग, 4 राशियां होंगी मालामाल! 10 अक्टूबर से गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में तरक्की

Lakshmi Narayan Rajyog 2024 : ज्योतिष के मुताबिक, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और अगर एक राशि में 2 या इससे अधिक ग्रह आ जाए तो राजयोग या फिर दुर्लभ संयोग बनते है। इसी क्रम में दिवाली से पहले ग्रहों के राजकुमार बुध और दैत्यों के गुरू शुक्र के तुला राशि गोचर करने वाले है, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। वर्तमान में शुक्र तुला राशि में विराजमान है और 10 अक्टूबर को सुबह बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है, इसे बेहद ही शुभ माना गया है। जब किसी भी राशि में बुध और शुक्र ग्रह दोनों एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।इस योग से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है, वहां धन धान्य की वर्षा होती है। आईए जानते हैं लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों के लिए होगा लकी…

लक्ष्मी नारायण राजयोग का राशियों पर प्रभाव

तुला राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नहीं हो सकता है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए  स्त्रोत बनेंगे, विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। समाज में मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा को प्रमोशन के वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है।अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।विवाहित जातकों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है।भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसायिक लोगों कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी । समाज में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकती है। किस्मत का साथ मिल सकता है। रुके और अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते है। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता के साथ अटके काम पूरे हो सकते हैं। विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है।बिजनेस को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। यात्राओं के माध्यम से आपको खूब धन लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

मेष राशि : लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम कारोबार में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। विदेश में नौकरी करने का भी चांस मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी बुध और शुक्र की कृपा से आपको किस्मत का साथ मिलेगा, ऐसे में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिलने के प्रबल संकेत है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews