Hindi News

लक्ष्मी नारायण राजयोग से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन, परिवार का साथ, कारोबार और आय में वृद्धि

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल के बाद राशि परिवर्तित करता है और इस दौरान एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से शुभ योग या राजयोग का निर्माण करता है।इसी क्रम में दिसंबर में बुध व शुक्र मिलकर एक शक्तिशाली राजयोग बनाने जा रहे है।
लक्ष्मी नारायण राजयोग से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन, परिवार का साथ, कारोबार और आय में वृद्धि

Laxmi Narayan Rajyog 2025 : ज्योतिष में दैत्यों के गुरू शुक्र और ग्रहों के राजकुमार बुध की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। बुध को संचार, बुद्धि, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार का कारक माना जाता है वे मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र को सौन्दर्य, सुख का कारक माना जाता है, वे वृषभ व तुला स्वामी राशि है। मीन राशि को शुक्र की उच्च राशि व कन्या राशि को नीच राशि माना जाता है। वर्तमान में बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है और और 23 नवंबर को तुला में प्रवेश करेंगे और फिर इसके बाद 6 दिसंबर को फिर वृश्चिक में गोचर करेंगे। शुक्र कन्या में स्थित है और 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 20 दिसंबर तक यहीं रहेंगे, ऐसे में दिसंबर महीने में वृश्चिक राशि में बुध शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। आईए जानते है कौन कौनी सी है वो भाग्यशाली राशियां………..

लक्ष्मी नारायण राजयोग का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि पर प्रभाव: शुक्र बुध युति और लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।आय में वृद्धि हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा।  आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं छात्रों को लाभ मिल सकता है।  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ मिल सकता है।  कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव: लक्ष्मी नारायण राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नही हो सकता है।आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।  पार्टनरशिप के काम से लाभ मिल सकता है।कारोबार में कोई बड़ी डील या फिर ऑर्डर मिल सकता है।पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है।अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकते है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।

सिंह राशि पर प्रभाव: लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना जातकों के लिए शुभकारी साबित नहीं होगा।जमीन- जायदाद, रियल स्टेट और प्रापर्टी से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी। विवाहितों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है और कारोबार का विस्तार कर सकते है। पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते है।

क्या होता है Laxmi Narayan Rajyog

ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग का विशेष महत्व बताया गया है, इसे बेहद ही शुभ माना गया है। जब किसी भी राशि में बुध और शुक्र ग्रह दोनों एक साथ होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है।कहते है जिसकी कुंडली में यह योग बनता है उस पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है, वहां धन धान्य की वर्षा होती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews