Hindi News

3 राशियों की किस्मत बदलेगा महालक्ष्मी राजयोग! हर काम में पाएंगे सफलता, नौकरी-व्यापार में तरक्की, अपार धनलाभ के योग

Written by:Pooja Khodani
Published:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हो तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। मंगल और चंद्रमा की युति जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में हो रही हो तब ये अपार धन लाभ देता है।
3 राशियों की किस्मत बदलेगा महालक्ष्मी राजयोग! हर काम में पाएंगे सफलता, नौकरी-व्यापार में तरक्की, अपार धनलाभ के योग

Mahalaxmi Rajyog 2025 :ज्योतिषशास्त्र में सभी ग्रहों में से मंगल ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है । मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह हर 45 दिन में राशि बदलते रहते हैं। साल 2025 में मंगल ग्रह सात बार अपनी राशि बदलेंगे। वही दूसरी तरफ चन्द्रमा तेज गति से चलने वाला ग्रह है।हर ढ़ाई दिन में चन्द्रमा राशि बदलते है,ऐसे में वे किसी ना किसी ग्रह के साथ किसी ना किसी राशि में युति बनाते है।

पंचांग के मुताबिक, वर्तमान में ग्रहों के सेनापति मंगल मिथनु राशि में विराजमान है और फरवरी तक रहेंगे।वही मन के कारक चन्द्रमा 8 फरवरी को मिथनु राशि में गोचर करेंगे, जिससे महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। आईए जानते है कौन सी है वो राशियां……….

महालक्ष्मी राजयोग और राशि प्रभाव

कुंभ राशि : मंगल चंद्रमा की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों रुचि लेंगे। करियर कारोबार में तरक्की के प्रबल योग है।नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।  व्यापार में साझेदारी से अच्छा-खासा लाभ मिलेगा।

तुला राशि: चंद्रमा- मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। अध्यात्म और धर्म कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि : चंद्रमा- मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति और लव लाइफ अच्छी रहेगी। व्यापार में मुनाफा होग। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका या अधूरा काम पूरा हो सकता है।

क्या होता है Mahalaxmi Rajyog

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हो तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। मंगल और चंद्रमा की युति जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में हो रही हो तब ये अपार धन लाभ देता है। महालक्ष्मी योग को बेहद शक्तिशाली और धन दायक माना जाता है। महालक्ष्मी योग से धन, दौलत, सुख, समृद्धि, और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसाती हैं। समाज में मान-सम्मान मिलता है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews