मंगल दोष से जीवन में आ रही हैं बाधाएं? ये मंत्र और उपाय दूर कर देंगे सारी परेशानी

मंगल दोष एक ऐसी चीज है, जो अगर कुंडली में होता है तो व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए हम आपको इससे बचने के कुछ उपाय बता देते हैं।
Mangal Dosh

जब कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहती है तो व्यक्ति का जीवन भी सामान्य तरीके से चलता है। वहीं अगर किसी ग्रह के कारण कोई दोष उत्पन्न हो रहा है तो व्यक्ति को कई तरह की अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। मंगल दोष भी एक ऐसी ही बाधा है, जिसकी वजह से व्यक्ति को शादी और अपने सभी कामों में अड़चन का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष में अगर बाधाओं को जानने का तरीका दिया गया है तो उनसे बचने के उपाय भी बताए गए हैं। आज हमको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपको मंगल दोष से बचाने का काम करेंगे। चलिए जान लेते हैं कि आपको क्या उपाय करने होंगे।

करें इन मंत्रों का जाप

मंगल दोष से रात पानी के लिए उल्टी मंगल की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कुछ मंत्रों का जाप लाभकारी माना गया है। इसमें मंगल दोष शांति मंत्र, मंगल वैदिक मंत्र, मंगल गायत्री मंत्र, तांत्रोक्त मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और मंगल नाम मंत्र खास माना गया है।

करें इन देवता का पाठ

अगर आप मंगल दोष से राहत पाना चाहते हैं तो मंगलवार को हनुमान जी की पूजा कर उनके 108 नाम का जाप करें। इसके अलावा अंगारक स्तोत्र का पाठ भी बहुत लाभकारी माना गया है। इससे मंगल के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में शांति और स्थिरता आती है। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी मंगलवार के दिन जरूर करना चाहिए।

करें ये उपाय

  • अगर आप मंगल दोष से राहत पाना चाहते हैं तो मंगलवार का व्रत जरूर करें।
  • हनुमान जी की पूजा और उनके मंत्रों का जाप भी इस दोष से राहत पाने का प्रमुख उपाय है।
  • मंगलवार को गुड़, गेहूं और मसूर की दाल का दान जरूर करें।
  • किसी ज्योतिषी की सलाह से लाल मूंगा जरूर धारण करें। इससे मंगल दोष के दुष्प्रभाव दूर हो जाते हैं।
  • अगर विवाह में बाधा आ रही है तो कुंभ विवाह जैसे अनुष्ठान किए जा सकते हैं। इससे मंगल दोष के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। ये उपाय वैवाहिक जीवन में खुशहाली लेकर आता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews