नमक ही नहीं, कभी हाथ में ना दें ये 5 चीजें, इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

हमारे दैनिक दिनचर्या के दौरान अगर कोई व्यक्ति हमसे किसी वस्तु को मांगता है तो हम तुरंत ही उसे उठा कर दे देते हैं। यह हम सामने वाले की मदद के तौर पर करते हैं लेकिन कई बार कुछ चीजों को हाथ से उठाकर दूसरे व्यक्ति के हाथ में पकड़ा देना अशुभ साबित हो सकता है। चलिए जान लेते हैं वह चीज कौन सी हैं।
Astro rules

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की प्राप्त करना चाहता है। वह चाहता है कि उसका उसके परिवार का जीवन खुशियों से भरा रहे और उन्हें कभी भी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। अपने सारे सपनों को पूरा करने के लिए व्यक्ति काफी मेहनत करता है। हालांकि, कई बार हमें कोशिश करने के बावजूद भी हमें वैसे परिणाम नहीं मिल पाते जिनकी हमें आशा होती है।

हमारे जीवन पर ग्रह नक्षत्र की स्थिति के अलावा हम रोजमर्रा के जीवन में जो काम करते हैं। उन चीजों का भी बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हम अपनी दैनिक दिनचर्या में क्या कर रहे हैं इस बात में ध्यान देना बहुत जरूरी है। दरअसल, हम कई बार ऐसे काम कर जाते हैं जिनका हमें नकारात्मक परिणाम मिलता है और हमारी परेशानी बढ़ जाती है। घर में बड़े बुजुर्गों से हम कई तरह के नियम कायदों के बारे में सुनते आए हैं और उनका पालन भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नियमों से बताते हैं।

हाथ में ना दें ये चीजें (Astro Rules)

दरअसल घर में काम करते वक्त हम अक्सर एक दूसरे को चीज पकड़ा देते हैं। नमक के बारे में हम सभी ने सुना है कि नमक हथेली में नहीं देना चाहिए। नमक के अलावा ऐसी कई चीजे हैं जिन्हें हथेली में ना दिया जाए तो बेहतर होगा। दरअसल अगर हम इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो हमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए यह कौन सी चीज है यह जान लेते हैं।

रोटी

अगर खाना खाते समय कोई हमसे रोटी मांग रहा है और हम उसे हाथ में रोटी पकड़ा रहे हैं तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। दरअसल इससे बरकत में कमी आती है। ऐसा करने से हमें धन की हानि हो सकती है और भोजन खिलाने का पुण्य भी नहीं मिलता।

रुमाल

अगर आप किसी को हाथ में रुमाल दे रहे हैं तो आज से ऐसा बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से व्यक्ति को धन हानि होने लगती है और उसे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर कोई आपसे रुमाल मांगता है तो आप उसे कहीं रखकर सामने वाले को उठाने के लिए कह सकते हैं।

पानी

पानी पिलाना तो अच्छा काम माना जाता है। लेकिन जब हम किसी को पानी पिला रहे हैं उस समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। कभी भी किसी को हाथ से पानी ना पिलाएं ऐसा करने से घर में कंगाली आती है। आप किसी भी व्यक्ति को ग्लास या बोतल से पानी पिला सकते हैं।

मिर्च

खाने को चटपटा और तीखा बनाने के लिए हम सभी मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। ध्यान रखें मिर्ची कभी भी हाथ में नहीं देनी चाहिए ऐसा करने से अशुभ स्थिति निर्मित हो सकती है। यह रिश्तों को बिगड़ने का काम करता है और गृह क्लेश बढ़ जाता है। हमेशा किसी पात्र में ही मिर्ची रख कर देना चाहिए।

हल्दी

मिर्ची की तरह हल्दी भी हथेली में रख कर देना या सामने वाले की हथेली में रखना शुभ नहीं होता। आप इसे किसी कटोरी या चम्मच में रख कर दे सकते हैं। हाथ में देने से दुर्भाग्य पीछे पड़ जाता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews