Hindi News

साल 2026 में चमकेगा कई राशियों का भाग्य, इन 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन देगा भौतिक सुख-समृद्धि

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
नए साल की शुरुआत के साथ कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। यह बदलाव सभी राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे।
साल 2026 में चमकेगा कई राशियों का भाग्य, इन 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन देगा भौतिक सुख-समृद्धि

नया साल जल्द ही शुरू होने वाला है और 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वैसे भी हर नव वर्ष की शुरुआत व्यक्ति उमंग के साथ करता है। आने वाला साल भी कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत खास होने वाला है।

जनवरी के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। इन ग्रहों में सबसे मुख्य सूर्य और शुक्र अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इनका यह बदलाव कई राशियों के अच्छे दिन लेकर आने वाला है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

सूर्य का गोचर

फिलहाल सूर्य देव धनु राशि में विराजित हैं। 13 जनवरी तक वह यही गोचर करेंगे और 14 जनवरी को मकर राशि में प्रस्थान कर जाएंगे। यह परिवर्तन कई लोगों को करियर और बिजनेस में सफलता दिला सकता है। इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी।

शुक्र का गोचर

धन और सुख के कारक शुक्र देव जनवरी के महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। 12 जनवरी तक यह धनु राशि में रहेंगे और 13 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से जनवरी के महीने में कई जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। इनका जीवन हर तरह की सुख सुविधाओं से भरपूर होगा।

मंगल का गोचर

फिलहाल ग्रहों के सेनापति मंगल धनु राशि में विराजित है। 16 जनवरी को यह मकर राशि में गोचर करेंगे, जहां ये 22 फरवरी तक रहने वाले हैं। इसके अगले दिन इनका गोचर कुंभ राशि में होगा। इस परिवर्तन से इन सभी राशियों के लोगों को करियर में मनचाही सफलता की प्राप्ति की संभावना दिखाई दे रही है।

बुध का गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध फिलहाल वृश्चिक राशि में विराजित हैं। 29 दिसंबर को यह धनु राशि में गोचर करेंगे, जहां यह 16 जनवरी तक रहने वाले हैं। इसके अगले दिन यानी 17 जनवरी को इनका मकर राशि में गोचर होगा। इस परिवर्तन से बिजनेस करने वाले लोगों को जबरदस्त फायदा होने वाला है।

कैसा होगा असर

यह चार बड़े ग्रह दिसंबर से जनवरी तक अपना गोचर करने जा रहे हैं। यहां सबसे खास बात यह है कि यह गोचर आने वाले महीना में मकर राशि में होने वाला है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो यह समय इस राशि के जातकों के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का है। इन्हें भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अगर सभी राशियों की दृष्टि से देखें तो कुंडली की दशा के अनुसार इन्हें परिणाम की प्राप्ति होने ये योग हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews