अंक ज्योतिष (Numerology) एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जीवन के संबंध में हमें अंकों के जरिए जानकारी देती हैं। अंक केवल नॉर्मल से नंबर नहीं हैं बल्कि हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं। इन नंबरों के जरिए हम अपना अगला पिछला सब कुछ जान सकते हैं।
अंक शास्त्र में इन नंबरों को मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। यह ऐसे अंक होते हैं जो सीधा ग्रहों से संबंध रखते हैं। कुंडली में नवग्रह विराजित होते हैं, जिनका हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। अगर हमें व्यक्ति के व्यक्तित्व या फिर आने वाले जीवन के बारे में जानना है तो नंबरों से सब कुछ पता किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ शक्तिशाली नंबरों के बारे में बताते हैं। इनसे जुड़े जातकों के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन देखने को मिलते हैं।
अंक 1 (Numerology)
नंबर एक को अंक ज्योतिष में बहुत पावरफुल माना गया है। जिन लोगों का मूलांक या भाग्यांक ही होता है। यह हमेशा आत्मनिर्भर होते हैं और नई चीज शुरू करना जानते हैं। यह ग्रहों के राजा सूर्य का नंबर है। इस मूलांक के लोग लीडरशिप क्वालिटी से भरपूर होते हैं। यह जहां भी जाते हैं लोग इनसे बहुत आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। करियर में इन्हें खूब सफलता और नाम मिलता है।
अंक 4
अंक ज्योतिष के शक्तिशाली नंबरों में चार नंबर का जिक्र जरूर होता है। यह इमानदारी भरोसे और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस नंबर से जुड़े लोग हमेशा अपने परिवार और करीबी की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं। यह व्यक्ति को स्थिर और मजबूत बनाने में मददगार होता है। इस नंबर के जातक काफी मेहनती और भरोसेमंद होते हैं।
अंक 8
अगर अंक ज्योतिष के सबसे शक्तिशाली अंकों की बात करें तो आठ नंबर बहुत खास है। यह धन दौलत और तरक्की का नंबर कहा गया है। जिन लोगों का मूलांक 8 होता है यह लोग अपने जीवन में बहुत सफल होते हैं और अमीरी में जीवन गुजारते हैं। यह बहुत मजबूत और जिम्मेदार व्यक्तित्व के रहते हैं। यह काफी अच्छे लीडर बनते हैं। यह नंबर न्याय, कर्म और ऊर्जा का प्रतीक है क्योंकि शनि से जुड़ा हुआ है। इस नंबर के लोग बहुत ऊंचाई पर जाते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






