Hindi News

धनवान और साहसी होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लड़के, इन पर रहती है भोलेनाथ की कृपा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि की तरह उसका मूलांक भी जीवन और भविष्य की जानकारी देता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिन पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है।
धनवान और साहसी होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लड़के, इन पर रहती है भोलेनाथ की कृपा

अंक शास्त्र (Numerology) एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का काम करती है। जिस तरह से ज्योतिष के माध्यम से हम ग्रहों और राशियों को देखकर सब कुछ पता करते हैं। उस तरह से जन्मतिथि के माध्यम से भी सब कुछ पता चल जाता है। इसके लिए जन्म तिथि के जरिए मूलांक प्राप्त किए जाते हैं, जो व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

अंक शास्त्र के जो मूलांक होते हैं वह 1 से 9 के बीच निकल कर आते हैं। दरअसल हम महीने की किसी भी तारीख को जोड़ेंगे तो उसका उत्तर 1 से 9 के बीच आता है और यह नौ ग्रह से जुड़े हुए अंक हैं। किस अंक पर किस ग्रह का प्रभाव है। यह देखकर हम व्यक्ति के व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य को जान सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक कहलाता है। यह सूर्य से संबंधित अंक है जो इन लोगों को राजाओं के समान व्यक्तित्व देता है।

ये होते हैं धनवान

अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक 1 के लड़कों के पास खूब धन दौलत होती है। इन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं और इन्हें मेहनत का फल जरुर प्राप्त होता है।

ये होते हैं साहसी

इस मूलांक के लोग काफी साहसी स्वभाव के होते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों से ही है कभी भी घबराते नहीं है और डटकर हर मुसीबत का सामना करते हैं। इन्हें किसी के दबाव में आकर काम करना पसंद नहीं होता। यह हमेशा अपने हिसाब से चीजों को करना पसंद करते हैं।

बिजनेस में ऊंचा मुकाम

इस मूलांक के लोगों को बिजनेस में बहुत अच्छा मुनाफा मिलता है। बिजनेस शुरू करने में और उसे चलाने में इन्हें परेशानी जरूर होती है लेकिन जब एक बार में सफलता मिलती है तो फिर यह ऊंचाइयों की तरफ बढ़ते चले जाते हैं। इन्हें अपने बिजनेस में खूब धन और मान सम्मान प्राप्त होता है।

प्रसन्न रहते हैं शिवजी

इस मूलांक के लोगों पर हमेशा शिवजी की कृपा बनी रहती है। भोलेनाथ का प्रिया अंक है यही कारण है कि प्रभु इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इनके जीवन का कोई संकट हो वह तुरंत ही दूर हो जाता है और यह खूब सफलता प्राप्त करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews