हर व्यक्ति की राशि की तरह मूलांक भी होते हैं जो उसके जीवन के बारे में जरूरी जानकारी देने का काम करते हैं। जिस तरह से हम भविष्य के बारे में पता करने के लिए ज्योतिष और राशियों का सहारा लेते हैं उस तरह से नंबरों के जरिए भी सब कुछ जान सकते हैं। इसके लिए हमें केवल जन्म तिथि की आवश्यकता पड़ती है और मूलांक निकाल कर सब कुछ पता चल जाता है।
आपने अपने आसपास मौजूद कुछ ऐसे लड़कों को देखा होगा जिन्हें अक्सर मम्माज बॉय कहा जाता है। यह लड़के अपनी मां के बहुत आज्ञाकारी होते हैं और जिंदगी भर उनके लिए मां ही सब कुछ होती है। वैसे भी मां बच्चों का रिश्ता दुनिया में सबसे खास होता है। चलिए जान लेते हैं कि यह कौन से बच्चे हैं जिन्हें अपनी मां से सबसे ज्यादा प्रेम होता है।
ये भी पढ़ें
ये करते हैं मां से प्रेम
माता-पिता के लिए संतान की प्राप्ति ईश्वर की वरदान के समान होती है। अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी महीने की 1, 2, 3, 6, 8, 12, 15, 20, 26, 28 और 30 तारीख में जन्मे हुए लड़कों को अपनी मां से बहुत अधिक प्रेम होता है। इसकी वजह से इन्हें मम्माज बॉय कहा जाता है।
रखते हैं हर बात का ख्याल
इन तारीखों में जन्मे बच्चे बड़े होकर अपनी जिम्मेदारी से निभाते हैं लेकिन माता-पिता का ध्यान रखना नहीं भूलते। इन्हें अपनी मां से बहुत लगाव होता है। हर छोटी बड़ी बात का ध्यान रखते हैं।
मानते हैं हर बात
इस मूलांक के लड़कों के लिए अपनी मां को कही गई हर बात पत्थर की लकीर होती है। अगर वह इनसे कुछ करने को कहती हैं तो यह अपने सारे काम काज छोड़कर मां का काम करने में लग जाते हैं। अपनी इस आदत की वजह से कभी-कभी ये अपनी पार्टनर को इग्नोर कर देते हैं।
मुश्किल में बनते हैं ढाल
इन तारीखों में जन्मे लड़के अपनी मां परिवार के लिए मुश्किल में ढाल बन जाते हैं। परेशानी चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो यह उस घबराते नहीं है बल्कि डटकर सामना करते हैं। अपनी मां की परवरिश से यह लोग बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।