विवाह की तारीख तय करेगी पार्टनर के साथ कैसा होगा भविष्य, जानें कैसी रहेगी जीवनसाथी से बॉन्डिंग

हर व्यक्ति शादी से पहले अपने वैवाहिक जीवन के भविष्य के बारे में जानना जरूर चाहता है। अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं और यह जानना चाहते हैं की शादी के बाद पार्टनर के साथ आपका जीवन कैसा रहेगा तो विवाह की तिथि के माध्यम से ये पता किया जा सकता है।
Numerology

Image Credit: Freepik

Numerology: हम में से हर व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में सोच विचार जरूर करता है। वो ये सोचता है कि इसका आने वाला भविष्य कैस होगा। वो किस तरह की परिस्थितियों से दो चार होगा। ये सब जानने के लिए वो ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र भी हमें सभी चीजों के संबंध में जानकारी देने का काम करती है।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो पूरी तरह से अंकों के आधार पर काम करती है। ये सभी अंक नौ ग्रहों से संबंधित होते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देख इन अंकों के माध्यम से व्यक्ति जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ जान सकता है। इसी तरह से विवाह की तारीख से भी व्यक्ति का भविष्य पता किया जा सकता है।

अंक ज्योतिष में विवाह की तारीख (Numerology)

अपने लाइफ पार्टनर को लेकर हर व्यक्ति के मन में उत्साह रहता है। वैवाहिक जीवन किस तरह का गुजरेगा ये सभी जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि विवाह की तिथि से वैवाहिक जीवन का बहुत गहरा संबंध है। चलिए आज आपको इसी के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों के विवाह की तारीख 1, 10, 19 और 28 है, उनका मूलांक 1 कहलाता है। जो लोग इन तिथियों पर विवाह करते हैं इन्हें काफी अच्छा जीवनसाथी मिलता है। वैसे इनकी आपसे में थोड़ी बहुत नोकझोंक होती रहती है।

मूलांक 2

जिन लोगों का विवाह 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 2 बनेगा। इन तारीखों में शादी करने वाले लोग एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं। ये हर परिस्थिति में एकदूजे का साथ देते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों के विवाह की तारीख 3, 12, 21 और 30 है, उनका मूलांक तीन कहलाता है। जिन लोगों का विवाह इन तारीखों को होता है यह जीवन में हमेशा खुश रहते हैं। पार्टनर के साथ इनकी जिंदगी खुशियों से भरी हुई रहती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews