Hindi News

पार्टनर पर सब कुछ लुटा देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, बात-बात पर हो जाती हैं इमोशनल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि की तरह जन्मतिथि में भी उसके स्वभाव के राज छुपे हुए हैं। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीख में जन्मी लड़कियों के बारे में बताते हैं।
पार्टनर पर सब कुछ लुटा देती हैं इस मूलांक की लड़कियां, बात-बात पर हो जाती हैं इमोशनल

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो अंकों के माध्यम से हमें व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व और भविष्य की जानकारी देने का काम करती है। अक्सर हम व्यक्ति के आने वाले भविष्य को पहचानने के लिए ज्योतिष और राशियों का सहारा लेते हैं। राशियों की तरह हम जन्मतिथि से भी सब कुछ जान सकते हैं।

दरअसल, जन्मतिथि से हमें कुछ अंक प्राप्त होते हैं, जिनका ग्रहों से संबंध होता है। अंक शास्त्र में इन अंकों के ग्रहों से संबंध और अन्य चीजों के बारे में पूरा विश्लेषण दिया गया है। सामान्य भाषा में इन अंकों को मूलांक कहा जाता है, जो जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर प्राप्त होते हैं। इन अंकों से हम व्यक्ति के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।

मूलांक 2 (Numerology )

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। अगर आप चाहे तो इन तारीखों को एकल अंक आने तक जोड़कर इसका उत्तर प्राप्त कर सकते हैं, जो दो ही निकलेगा।

चंद्रमा से प्रभावित

अंक शास्त्र में मूलांक 2 का संबंध चंद्र ग्रह से बताया गया है। यही कारण है कि इन लोगों पर चंद्रमा का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलता है। चंद्रमा व्यक्ति के मन का कारक है, जो उसे शांत और शीतल रखने का काम करता है। यही कारण है लोग काफी केयरिंग और सेंसिटिव होते हैं।

रिश्तों में लॉयल

मूलांक 2 की लड़कियों की बात करें तो यह बहुत ईमानदार स्वभाव की होती हैं। यह अपना हर काम ईमानदारी के साथ पूरा करती हैं। उनकी ईमानदारी रिश्तों में भी देखने को मिलती है। घर के लोगों से रिश्ता हो या फिर पार्टनर के साथ संबंध या फिर दोस्ती यह सभी ईमानदारी से निभाती हैं।

पार्टनर से करती हैं प्यार

इस मूलांक की लड़कियां छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखना पसंद करती हैं। इन्हें अपने पार्टनर का ध्यान रखना और उसकी केयर करना पसंद होता है। इस स्वभाव से बहुत रोमांटिक होती है और पार्टनर पर बेशुमार प्यार लुटाती हैं। स्थिति चाहे कैसी भी हो यह कभी भी पार्टनर का साथ नहीं छोड़ती।

होती हैं सेंसेटिव

यह काफी सेंसिटिव स्वभाव की होती हैं और छोटी-छोटी बातें इन्हें जल्दी हर्ट कर जाती है। हर किसी के लिए इनके मन में संवेदनशीलता की भावना होती है। यह लोगों की भावनाओं को समझती हैं और हर तरह से उनके साथ देने की कोशिश करते हैं। इनका यह सेंसिटिव नेचर कई बार इनके दिल दुखने का कारण भी बन जाता है। ये बात बात पर भावुक हो जाती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews