Hindi News

हाथों से अपनी किस्मत लिखती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जमकर कमाती हैं पैसा

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
हर व्यक्ति के मूलांक में उसके जीवन के गहरे राज छुपे हैं। चलिए आज सबसे भाग्यशाली लड़कियों के बारे में जानते हैं जिन्हें हर मोड़ पर किस्मत का साथ मिलता है।
हाथों से अपनी किस्मत लिखती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जमकर कमाती हैं पैसा

अंक ज्योतिष हमें हर मूलांक के व्यक्ति के व्यक्तित्व से लेकर भविष्य तक की जानकारी देता है। उसके स्वभाव से लेकर जीवन पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभाव तक हम सब कुछ जान सकते हैं। राशि और कुंडली के अलावा अपने आने वाले समय के बारे में जानने का ये बहुत ही सरल तरीका है।

अंक ज्योतिष से जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें केवल मूलांक की आवश्यकता होती है। ये नंबर हमें जन्मतिथि के सभी नंबरों को एकल अंक का उत्तर आने तक जोड़े जाने के बाद प्राप्त होता है। आज हम आपको उन लड़कियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जीवन के हर मोड़ पर किस्मत का भरपूर सहयोग मिलता है।

मूलांक 5

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5,14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। चलिए जान लेते हैं कि इनका स्वभाव और आने वाला समय कैसा होता है।

कमाल की लीडर

इस मूलांक की लड़कियां बेहतरीन लीडर बनती हैं। ये अपने सारे काम शिद्दत से पूरे करती हैं। इनके अंदर टीम को साथ लेकर चलने का गुण मौजूद होता है। अपने स्वभाव से ये लोगों का विश्वास भी जीत लेती हैं।

भाग्य का साथ

मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से बताया गया है। ये बुद्धि, सफलता और ग्रोथ का कारक है। इसके प्रभाव के कारण ये लड़कियां बहुत तेज दिमाग की होती हैं। इन्हें किस्मत का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है।

पैसे कमाने में एक्सपर्ट

ये लड़कियां कमाई के मामले में एक्सपर्ट होती हैं। तेज बुद्धि के इस्तेमाल से ये बिजनेस से लेकर नौकरी तक खूब पैसा कमाती हैं। अगर ये बिजनेस के क्षेत्र में उतर जाएं तो परफेक्ट बिजनेस वूमेन बनती हैं।

पूरे करती हैं सपने

ये लड़कियां सपने देखना पसंद करती है और उन्हें पूरा भी करती हैं। इन्हें भले ही दिन रात मेहनत करनी पड़े लेकिन यह अपने लक्ष्य को किसी भी तरह पूरा करती हैं। इनके अंदर सपनों को सच करने की अदभुत क्षमता होती है।

सुख सुविधाओं भरी जिंदगी

इन लड़कियों को जीवन में खूब तरक्की मिलती है और यह सुख सुविधाओं से भरी जिंदगी जीती हैं। इन्हें अपार संपत्ति की प्राप्ति होती है। यह शादी के बाद जिस घर में जाती हैं, वहां की काया पलट देती हैं। ये अपने पति और ससुराल वालों के लिए लकी साबित होती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews