लाइफ कोच या एक्टिंग किस फील्ड में मिलेगी सफलता, जानें भाग्यांक 2 के लिए सही प्रोफेशन

अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद हर व्यक्ति ये सोचता है कि उसे शक्ति क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए। अंक शास्त्र के माध्यम से भाग्यांक के सहारे हम अपने लिए सही करियर के बारे में जान सकते हैं।
Numerology:

Numerology: ज्योतिष हमारे जीवन से जुड़ा एक ऐसा हिस्सा है। जिसके जरिए हम व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व भविष्य के बारे में जान सकते हैं। ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर हमें आसानी से इन बातों की जानकारी प्राप्त हो जाती है। हम अक्सर राशि के जरिए गणना करते हैं। राशियों को देखकर ही दैनिक राशिफल और अन्य चीज निकल जाती है, लेकिन अंक शास्त्र भी ज्योतिष का अभिन्न हिस्सा है।

अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि से प्राप्त हुए अंकों के आधार पर उसके जीवन, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। अंक शास्त्र में मूलांक और भाग्यांक होते हैं जो जन्म तिथि क्या अंकों को जोड़कर निकाले जाते हैं। इन अंकों को देखकर न सिर्फ व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी निकाल सकता है बल्कि यह भी पता कर सकता है कि किस क्षेत्र में करियर बना उसके लिए सही साबित होगा।

भाग्यांक 2 (Numerology)

आज हम आपके भाग्य अंक 2 के लिए करियर के सही रास्ते की जानकारी देते हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11 और 20 तारीख को हुआ है उनका भाग्यांक 2 कहलाएगा। जब आप इन तारीख को एकल अंक आने तक जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए इन लोगों के लिए करियर की सही दिशा जानते हैं।

कैसा होता है स्वभाव

भाग्यांक 2 के लोगों के स्वभाव की बात करें तो यह इमोशनल होते हैं और अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पाते। यह चंद्रमा से प्रभावित अंक है जो मन का कारक होता है। यह लोग बंधकर काम करना पसंद नहीं करते इन्हें आजादी पसंद होती है। अगर इन्हें बार-बार टोक जाता है तो यह अपना काम नहीं कर पाते हैं। जब यह कोई काम कर रहे होते हैं तो इन्हें पूरा माहौल शांतिपूर्ण चाहिए होता है।

चुने ये करियर

यह शांतिपूर्ण रवैया वाले लोग हैं और जीवन में हर काम शांति संतुलन के साथ करना चाहते हैं। इन लोगों के लिए पेंटिंग, एक्टिंग, आर्ट और कविता जैसी क्रिएटिव फील्ड अच्छी साबित होती है।इनकी मेंटल स्टेबिलिटी स्ट्रॉन्ग होती है इसलिए यह रिलेशनशिप काउंसलर, कंसल्टेंट, थैरेपिस्ट भी बन सकते हैं। यह चाहे तो मीडिया प्रोड्यूसर, लाइफ कोच, न्यूज़ एंकर, इवेंट प्लानर, स्टार्टअप फाउंडर, इंटीरियर डिजाइनर और लेखक भी बन सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews