Hindi News

पैसा कमाने में सबसे आगे रहते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, बोलचाल में होते हैं माहिर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की जन्म तिथि उसके व्यक्तित्व और जीवन के संबंध में जानकारी देती है। चलिए आज मूलांक 5 के लोगों के बारे में जानते हैं।
पैसा कमाने में सबसे आगे रहते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, बोलचाल में होते हैं माहिर

हर व्यक्ति की राशि की तरह उसके मूलांक का भी जीवन में विशेष महत्व है। जिस तरह से राशि हमें भविष्य की जानकारी देती है। उस तरह से मूलांक भी हमें बहुत कुछ बताने का काम करते हैं। इनका उल्लेख अंक शास्त्र में दिया गया है जो हमारे जीवन से गहरे तरीके से जुड़े हुए हैं।

किसी भी व्यक्ति के बारे में उसकी जन्म तिथि के माध्यम से जानने के लिए मूलांक प्राप्त किया जाता है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच होते हैं, जो 9 ग्रहों से जुड़े हुए हैं। आप महीने की कोई भी तारीख जोड़ लें उसका उत्तर हमेशा एक से नौ के बीच ही आएगा। यह 9 नंबर 9 ग्रहों से संबंधित हैं, जिनकी हमारे जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है। चलिए आज कुछ अलग-अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 5 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही मिलेगा। अंक शास्त्र में नंबर बुध ग्रह का बताया गया है। बुध एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति को बुद्धिमानी और वाकपटुता देने का काम करता है। चलिए इन लोगों के बारे में जान लेते हैं।

होते हैं साहसी

महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग बहुत निडर होते हैं और इन्हें कभी भी जोखिम उठाने से डर नहीं लगता। उनके निर्णय लेने की क्षमता काफी मजबूत होती है। यह कभी भी हाथ में लिए गए काम को पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते। इनका साहसी स्वभाव इन्हें जीवन में आगे ले जाता है।

होते हैं बुद्धिमान

इस मूलांक के लोग बुध ग्रह के प्रभाव की वजह से काफी बुद्धिमान होते हैं। इन्हें हर काम रणनीति बनाकर करना पसंद होता है। प्लानिंग करके काम करने की वजह से इनका कोई भी काम बिगड़ता नहीं है और यह जल्दी सफलता हासिल करते हैं।

पैसा कमाने में माहिर

पैसा कमाने के मामले में यह लोग बहुत माहिर होते हैं। इनका दिमाग खूब चलता है और यह कुछ ना कुछ उधेड़बुन कर पैसा कमा ही लेते हैं। नौकरी हो या फिर व्यापार इन्हें हर जगह सफलता मिलती है। हालांकि, इसके लिए इन्हें बहुत मेहनत और लगन से काम करना पड़ता है तभी यह सफल होते हैं।

मिलनसार होता है स्वभाव

बुध के प्रभाव से यह लोग बोलचाल में माहिर होते हैं। इनका मिलनसार स्वभाव इन्हें लोगों के बीच पहचान दिलाने का काम करता है। ये जिस माहौल में जाते हैं वहां पर घुल मिल जाते हैं। यह एक जगह टिक नहीं सकते इन्हें घूमना फिरना पसंद होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews