Hindi News

धन दौलत कमाने में माहिर होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, शनि की कृपा से होते हैं खूब सफल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि की तरह उसकी जन्म तिथि भी जीवन और भविष्य की जानकारी देने का काम करती। चलिए आज उन लोगों के बारे में जानते हैं जिन पर शनि देव की विशेष कृपा होती है।
धन दौलत कमाने में माहिर होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, शनि की कृपा से होते हैं खूब सफल

राशियों की तरह अंको का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अगर हमें अपने भविष्य को लेकर कोई जानकारी प्राप्त करना है तो हम आसानी से अंकों के जरिए सब कुछ पता कर सकते हैं। अंक शास्त्र ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है जो पूरी तरह से नंबरों पर गणना करती है। हम इन नंबरों के आधार पर अपने जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ पता कर सकते हैं।

अंक शास्त्र में वैसे तो कई सारे नंबरों का जिक्र है लेकिन इसमें मुख्य नो नंबरों का जिक्र मिलता है जो एक से नौ के बीच होते हैं। यह नंबर मूलांक कहलाते हैं जिनका नौ ग्रहों से गहरा संबंध बताया गया है। अगर हमें कुछ पता करना है तो इन नंबरों के आधार पर हम आसानी से अपने जीवन और भविष्य का आंकलन कर सकते हैं। चलिए आज अलग-अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 8 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही प्राप्त होगा। यह लोग भाग्य पर नहीं बल्कि कर्मों पर विश्वास रखते हैं। इन पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है और पैसों का लेनदेन भी बहुत अच्छी तरह से कर लेते हैं।

मिलती है अकूत धन संपत्ति

इस मूलांक के लोगों को अपने जीवन में खूब धन संपत्ति की प्राप्ति होती है। यह लोग हर चीज को मैनेज करके चलना पसंद करते हैं और इन्हें किसी भी चीज का बिखराव पसंद नहीं होता। भौतिकता और आध्यात्मिक संतुलन यह बखूबी बनाकर चलते हैं। इन्हें सादा जीवन उच्च विचार वाली चीजें पसंद होती है।

सोच कर लेते हैं निर्णय

यह लोग अपने जीवन से जुड़ा कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर लेते हैं। पहले यह स्थिति को अच्छी तरह से जानते हैं समझते हैं उसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं।

मेहनत से कमाते हैं धन

इन्हें अपने काम चुपचाप करना पसंद होता है। अपनी मेहनत और बुद्धि से यह लोग खूब धन दौलत की प्राप्ति करते हैं। यह खुद पर तो पैसा खर्च करते ही है दूसरों पर भी खर्च करने से पीछे नहीं हटते। धन कमाने में यह माहिर होते हैं।

पूरा करते हैं लक्ष्य

यह लोग अपने जीवन में कर्मों को बहुत अधिक महत्व देते हैं। अगर जरूरत पड़े तो यह एकांत प्रिय हो जाते हैं और समाज से दूर रहना पसंद करते हैं। अगर यह एक बार किसी लक्ष्य को निर्धारित कर लेते हैं तो जब तक उसे प्राप्त नहीं करते तब तक इन्हें चैन नहीं आता। शनि देव की कृपा से 30 की उम्र के बाद इनकी किस्मत चमकती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews