Hindi News

कंजूस होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, जमकर खर्च करवाते हैं दूसरों का पैसा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंक शास्त्र ऐसी विद्या है, जो हमें हमारे जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी देने का काम करती हैं। इसके जरिए हम अपनी जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर सब कुछ पता कर सकते हैं।
कंजूस होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में जातक, जमकर खर्च करवाते हैं दूसरों का पैसा

न्यूमरोलॉजी ज्योतिष का एक ऐसा हिस्सा है, जो अंको के आधार पर काम करता है। यह विद्या व्यक्ति की जन्म तिथि के माध्यम से उसे जीवन और भविष्य की जानकारी देने का काम करती है। अगर किसी को अपने जीवन से संबंधित कोई जरूरी जानकारी चाहिए तो वह अंक शास्त्र का सहारा ले सकता है।

अंक शास्त्र जन्म तिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के आधार पर काम करता है। यह मूलांक जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर प्राप्ति किए जाते हैं। 1 से 9 तक की यह अंक 9 ग्रहों से जुड़े हुए हैं तो जीवन को प्रभावित करने का काम करते हैं। चलिए आज मूलांक 5 के लोगों के बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 5 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक पांच कहलाता है। यह लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। यह थोड़ा कंजूस कसम के होते हैं और इसे पैसे निकलवा पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

दिमाग के तेज

मूलांक 5 के लोग बुध ग्रह के प्रभाव की वजह से दिमाग से तेज होते हैं। यह बोलचाल में माहिर होते हैं और अपनी बातों से लोगों को आसानी से इंप्रेस कर देते हैं।

निवेश में रुचि

इस मूलांक के लोगों की निवेश में विशेष रुचि होती है। दरअसल, यह चतुर और तेज दिमाग के होते हैं और इनका दिमाग हमेशा कारोबार और गणित में लगा रहता है। यही कारण है कि अगर यह बिजनेस करते हैं तो इन्हें खूब सफलता की प्राप्ति होती है।

ये होते हैं कंजूस

इस मूलांक के लोग वैसे तो बहुत अच्छे स्वभाव के होते हैं लेकिन कंजूसी में बहुत ज्यादा होती है। यह पैसा बहुत मुश्किल से बाहर निकलते हैं। अगर इन्हें इन्वेस्टमेंट करना होता है तो ही यह पैसा लगाना पसंद करते हैं लेकिन अगर कोई इसे ऐसे खर्च करने को कहे तो यह पैसा बाहर नहीं निकालते।

दूसरों का पैसा खर्चा करने में माहिर

इस मूलांक के लोग खुद तो कंजूस होते हैं लेकिन दूसरों का पैसा खर्च करने में बिल्कुल भी नहीं पीछे हटते। अगर कोई इनके साथ घूम कर रहा है या इनपर पैसा खर्च कर रहा है तो इन्हें बहुत अच्छा लगता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews