अंक शास्त्र (Numerology) ज्योतिष का एक ऐसा हिस्सा है, जो जन्म तिथि के जरिए हमें किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी देने का काम करता है। अगर हम खुद भी अपने जीवन और आने वाले भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं तो जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले मूलांक के जरिए सब कुछ समझ सकते हैं।
इस मूलांक को प्राप्त करने के लिए जन्म तिथि के सारे अंकों को आपस में जोड़ना होता है। उसके बाद एक एकल अंक का उत्तर 1 से 9 के बीच निकलकर आता है, जिसका संबंध नौ ग्रहों से होता है। आज हम आपको बेहद खास मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं। ये स्वभाव से काफी चलबुले होते हैं लग्जरी जिंदगी जीते हैं।
मूलांक 6 (Numerology)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। इन तारीखों को आपस में जोड़ने पर आपको अंत में उत्तर यही मिलेगा। यह शुक्र का अंक है जो इन्हें लग्जरी देता है।
ये होते हैं क्रिएटिव
इस मूलांक के लोग स्वभाव से बहुत अच्छे होते हैं। यह काफी क्रिएटिव होते हैं और अपनी रचनात्मकता से लोगों का दिल जीत लेते हैं। उसको निभाने के मामले में यह वफादार होते हैं और कभी किसी को धोखा नहीं देते। परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजारने बहुत अच्छा लगता है। ये चुलबुले होते हैं और जहां जाते हैं वहां का माहौल खुशनुमा बना देते हैं।
कमाल की लीडरशिप
इस मूलांक के लोगों में अद्भुत नेतृत्व क्षमता देखने को मिलती है। अगर इनके हाथ में कोई जिम्मेदारी सौंप जाती है तो यह बेहतरीन तरीके से उसे निभाते हैं। कार्य क्षेत्र में अगर इन्हें किसी टीम की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो यह सबको आगे बढ़ाने वाले लीडर बनते हैं। यह बहुत आत्मविश्वास के साथ फैसले लेते हैं और उनकी यही क्वालिटी इन्हें सफलता दिलाती है।
जीते हैं लग्जरी जिंदगी
इस मूलांक के लोग लग्जरी चीज पसंद करते हैं। चाहे वो पहनने के कपड़े हो, घर या फिर कोई दूसरी चीज इन्हें सब कुछ महंगा और लग्जरी पसंद आता है। यह सुंदर और आरामदायक जिंदगी पसंद करते हैं। जब यह कुछ खरीदते हैं तो इन्हें सब कुछ बेहतर क्वालिटी का चाहिए होता है। यह मेहनत करके खूब पैसा कमाते हैं और आर्थिक सफलता हासिल करते हैं।
भावनाओं पर कंट्रोल
इस मूलांक के लोग बहुत कोमल दिल के होते हैं। इनके अंदर भावनाओं का भंडार होता है लेकिन यह जानते हैं कि उन्हें कैसे कंट्रोल करना है। मुश्किल के समय यह शांत और धैर्य पूर्ण रवैया अपनाकर सब कुछ संभाल लेते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





