रिश्ते निभाने में कच्चे होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, गुस्से से बिगाड़ लेते हैं सब कुछ

हर व्यक्ति अपनी राशि के अलावा जन्म के जरिए भी जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। चलिए आज उन लोगों के बारे में जान लेते हैं जो रिश्ते निभाने में पिछड़ जाते हैं।
Numerology

अंक शास्त्र (Numerology) ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसमें अलग-अलग अंकों का उल्लेख दिया गया है। ये अंक व्यक्ति के जीवन से गहरे तरीके से जुड़े हुए हैं और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। अगर व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो अंक शास्त्र के अंकों के माध्यम से कर सकता है। इसके लिए हमें केवल मूलांक की जानकारी होनी चाहिए।

किसी भी व्यक्ति के मूलांक को जानने के लिए उसके जन्म तिथि के अंकों को जोड़ा जाता है। जब आप किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के सारे अंकों को एक अंक का उत्तर आने तक जोड़ेंगे तब आपको मूलांक की प्राप्ति होगी। चलिए आज आपको कुछ अलग अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 4 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13 और 22 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको आखिर में उत्तर 4 ही मिलेगा।

राहु से संबंध

मूलांक 4 का संबंध अंक शास्त्र में राहु ग्रह से बताया गया है। राहु एक रहस्य में ग्रह है जो इन लोगों को गंभीर लेकिन मजबूत व्यक्तित्व देने का काम करता है। आलोक राजनीति करने में माहिर होते हैं और इनकी लीडरशिप क्वालिटी भी कमाल की होती है। बिजनेस करने में यह बहुत अच्छे होते हैं।

रिश्ते में टॉक्सिक

मूलांक 4 के लोग वैसे तो स्वभाव से अच्छे होते हैं लेकिन उनके रिलेशनशिप की बात करें तो उसमें प्यार और सम्मान की कमी देखने को मिलती है। इसकी जगह पर शक और ईर्ष्या रहती है। इसी तरह का रिश्ता कहलाता है। इनके पार्टनर और उनके बीच कड़वाहट का माहौल बना रहता है जिसकी वजह से रिश्ता बिगड़ जाता है।

गुस्से से बिगाड़ते हैं रिश्ते

रिलेशनशिप को लेकर इन लोगों की किस्मत अच्छी नहीं रहती। चाहे कितने भी रिश्ते बना ले लेकिन आखिर में उसे बिगाड़ ही लेते हैं। इनके रिश्ते बिगड़ने का सबसे मुख्य कारण इनका गुस्सा होता है। बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं और खुद को कंट्रोल नहीं कर पाते। इस वजह से पार्टनर के साथ इनकी अनबन होती है और रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता। जानकारी अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews