Numerology: मनमौजी होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, हर बात में करते हैं जिद

ज्योतिष कई भागों में विभाजित है, जिस से व्यक्ति के जीवन के संबंध में जानकारी मिलती है। चलिए आज हम आपको अंक शास्त्र के माध्यम से मूलांक 4 के लोगों के बारे में बताते हैं।
Numerology

Numerology: ज्योतिष एक ऐसी विधा है जिसका मानव जीवन से गहरा संबंध है। हम जितने भी काम करते हैं यह हमारे जीवन में जो भी परिवर्तन आते हैं उन सभी के बारे में हम ज्योतिष से ही जानकारी लेते हैं। कोई भी काम करना हो या फिर किसी परेशानी का समाधान निकालना हो। सब कुछ ज्योतिष की सहायता से ही किया जाता है।

ज्योतिष कई भागों में बांटा हुआ है, जिनमें से एक अंक शास्त्र भी है। अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों के आधार पर जीवन और भविष्य की जानकारी दी गई है। इसे पता करने के लिए जन्म तिथि की अंकों को जोड़कर मूलांक निकालना पड़ता है। जब मूलांक निकाल कर आता है तो उसका संबंध किसी न किसी ग्रह से निकलता है। यह अंक 1 से 9 के बीच होते हैं जो नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं और व्यक्ति के जीवन के बारे में जानकारी देते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोगों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 कहलाता है। चलिए आज उन लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं।

मनमौजी होता है स्वभाव

महीने की इन तारीखों में जन्मे लोग राहु से प्रभावित होते हैं। यह काफी जिद्दी किस्म के होते हैं और हमेशा अपने मन के मुताबिक चीज करना पसंद करते हैं। यह वही करते हैं जो इन्हें अच्छा लगता है।

प्लानिंग के साथ काम

इस मूलांक के लोगों की खासियत यह है कि यह हमेशा प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं। कोई भी काम करने से पहले यह उसकी रूपरेखा तैयार कर लेते हैं और अपने काम को पूरा करते हैं।

होते हैं जिद्दी

इस मूलांक के लोग काफी जिद्दी होते हैं। यह हमेशा वही करते हैं जो इन्हें करना है और कई बार इस वजह से इन्हें नुकसान का सामना भी करना पड़ता है।

अच्छे लीडर

राहु का असर इन लोगों को मजबूत नेतृत्व क्षमता देता है। यही कारण है कि यह लोग अच्छे लीडर बनते हैं। अगर इन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो यह अच्छी तरह से उसका नेतृत्व करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews