अंको (Numerology) में हमारे जीवन के गहरे रहस्य छुपे हुए हैं। अगर हम किसी भी व्यक्ति के स्वभाव या आने वाले भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं तो अंकों की सहायता से आसानी से सब कुछ जान सकते हैं। अंक ज्योतिष में अलग-अलग अंकों का उल्लेख दिया गया है, जिन्हें मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। यह 1 से 9 के बीच की संख्या है जिनका नौ ग्रहों से गहरा संबंध है।
अंक ज्योतिष के नजरिए से देखें तो हर अंक का किसने किसी ग्रह से जुड़ाव होता है। जिससे व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ पता किया जा सकता है। आज हम आपको मूलांक के आधार पर उन लोगों के बारे में बताते हैं। जिन्हें बेईमानी और चालाकी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। यह दिल के बेहद साफ होते हैं और हमेशा सच बोलते हैं।
मूलांक 2 (Numerology)
हम लोगों की बात कर रहे हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20 और 29 तारीख को हुआ है। जब आप इन जन्म तारीखों को आपस में जोड़ेंगे अंत में आपको उत्तर 2 ही प्राप्त होगा।
ये नहीं देते धोखा
अंक ज्योतिष की माने तो मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्र होता है। इस ग्रह की कृपा से यह लोग बहुत कोमल और साफ दिल के होते हैं और कभी भी किसी को धोखा नहीं देते। जिस तरह से चंद्रमा शांत और शीतल है इन लोगों का व्यक्तित्व भी वैसा ही होता है।
करते हैं सबकी मदद
इस मूलांक के लोग काफी भावुक और कल्पनाओं से भरे होते हैं। इनके अंदर काफी धैर्य होता है और यह जीवन की हर परिस्थिति का सामना समझदारी के साथ करते हैं। हालांकि मूड स्विंग्स से भरे होते हैं और कई बार अपने मूड के हिसाब से चलते है। दिन में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है।
रिश्ते निभाना पसंद
इस मूलांक के लोगों को रिश्ते निभाना बहुत पसंद होता है। दरअसल यह जिस से भी मिलते हैं उसे समय देना बहुत अच्छी तरीके से जानते हैं। यह कभी भी किसी के साथ छल कपट नहीं करते। इस तरह के स्वभाव के लोगों से यह हमेशा दूर रहते हैं।
आकर्षक व्यक्तित
इस मूलांक के लोग बहुत आसानी से अपनों से घुल मिल जाते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जिसके कारण इनके दोस्त जल्दी बन जाते हैं। मेहनत के दम पर धन कमाना इन्हें अच्छी तरह से आता है। यह भौतिक सुख सुविधाओं से भरपूर होते हैं और अच्छा जीवन जीते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





