Numerology: जीवनसाथी के साथ खुशनुमा जिंदगी गुजारते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, अट्रैक्टिव होती है इनकी पर्सनैलिटी

हर व्यक्ति की राशि की तरह उसकी जन्म तिथि में भी स्वभाव और जीवन से जुड़े राज छुपे हुए हैं। जन्मतिथि के मूलांक के जरिए इन्हें आसानी से पता किया जा सकता है।
numerology

Numerology: ज्योतिष शास्त्र कई अलग-अलग भागों में विभाजित है जिनमें अलग-अलग तरीके से व्यक्ति के जीवन और भविष्य की गणना की जाती है। जिस तरह से राशिफल राशियों की सहायता से निकाला जाता है। उस तरह से अंक शास्त्र में जन्मतिथि की सहायता से व्यक्ति के जीवन में भविष्य के बारे में पता किया जाता है। अंक शास्त्र पूरी तरह से अंकों पर काम करता है लेकिन इसका संबंध भी ग्रहों से होता है।

इसमें जन्मतिथि की सहायता से कुछ अंक प्राप्त किए जाते हैं जो 1 से 9 के भी जाते हैं। जिनका संबंध नौ ग्रहों से होता है। इन नौ ग्रहों का स्वभाव और चाल जैसी होती है, व्यक्ति का स्वभाव और जीवन भी वैसा ही होता है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीख को में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक एक कहलाता है। अब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए आज इन लोगों के स्वभाव और जीवन के बारे में जानते हैं।

ऐसा होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 1 के लोगों का संबंध सूर्य ग्रह से होता है। इनके जीवन पर सूर्य का काफी प्रभाव होता है। यह जो भी निर्णय लेते हैं, वह सूर्य के प्रभाव की वजह से ही लेते हैं।
  • यह काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के होते हैं और लोगों के बीच एडजस्ट करना अच्छी तरह से जानते हैं।
  • अपने मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से यह हर किसी को प्रभावित करते हैं और लोग इनकी पर्सनैलिटी से जल्दी अट्रैक्ट हो जाते हैं।
  • इनका स्वभाव निडर, साहसी और स्वाभिमानी होता है। अपने जीवन में आने वाली परिस्थितियों से यह घबराते नहीं हैं, बल्कि डटकर सारी चीजों का सामना करते हैं।
  • अपने प्रेमी या फिर जीवनसाथी के साथ उनके संबंध काफी मधुर होते हैं। यह अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ गुजरते हैं।
  • लोगों को अपने जीवनसाथी से बेइंतहा मोहब्बत होती है। लेकिन इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है। जिस वजह से यह अपनी मोहब्बत का इजहार सही ढंग से नहीं कर पाते।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews