Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों पर होती है हनुमान जी की विशेष कृपा, इन्हें कभी नहीं लगता भय

हर व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों की स्थिति का प्रभाव पड़ता है। चलिए आज हम आपको उन तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं, जिन पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है।
numerology

Numerology: ज्योतिष हिंदू धर्म से जुड़ी हुई एक ऐसी विद्या है जिसे काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष में व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में जानकारी दी गई है। व्यक्ति का स्वभाव कैसा है। वह अपना जीवन कैसे जिएगा और उसका भविष्य कैसा होगा। यह सब कुछ ज्योतिष के जरिए पता किया जा सकता है।

ज्योतिष एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग भागों में विभाजित है। इनमें से एक विद्या अंक शास्त्र है जो अंको पर काम करती है। अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि के जरिए निकलने वाले अंकों के आधार पर गणना होती है। यह अंक नौ ग्रहों से संबंधित होते हैं जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं।

हनुमान जी एक ऐसे भगवान है जिन्हें हिंदू धर्म में काफी पूजनीय माना गया है। बजरंगबली संकट मोचन है जो भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं। चलिए अंक शास्त्र में दिए गए वर्णन के मुताबिक आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जिन पर हनुमान जी की कृपा होती है।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 कहलाता है। अंक शास्त्र में हनुमान जी का अंक भी 9 बताया गया है। यही वजह है कि इस मूलांक के लोगों पर सदैव बजरंगबली की कृपा रहती है। चलिए आज हम आपको इन लोगों के स्वभाव और जीवन के बारे में बताते हैं।

कैसा होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 9 के व्यक्तित्व की बात करें तो यह काफी शक्तिशाली व्यक्तिव के होते हैं। यह शारीरिक को मानसिक रूप से ताकतवर रहते हैं।
  • इन लोगों को किसी भी बात का भय नहीं होता और यह हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं। हनुमान जी की कृपा की वजह से इन्हें कभी डर नहीं लगता।
  • यह लोग रचनात्मक प्रवृत्ति के होते हैं और रचनात्मक काम करना इन्हें पसंद होता है। इतना ही नहीं ये कला के क्षेत्र में बेहतरीन नाम भी कमाते हैं।
  • पढ़ने लिखने में ये माहिर होते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। कला और विज्ञान में इनकी काफी ज्यादा रुचि होती है।
  • यह काम पर फोकस करना अच्छी तरह से जानते हैं। एक बार यह जिस काम को हाथ में ले लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews