
अंक शास्त्र ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और मजबूत हिस्सा है। इसके मुताबिक ऐसी 3 तारीख हैं, जिन पर जन्मे लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा देखने को मिलती है। बजरंगबली की कृपा प्राप्त होने से यह लोग साहसी सफल और प्रतिष्ठित बनते हैं।
अक्सर हर व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर सवालों के घेरे में रहता है। पता नहीं होता कि आने वाले जीवन में क्या होने वाला है। लेकिन हमारी जन्मतिथि जीवन की दिशा को दर्शाने का काम करती है। न्यूमैरोलॉजी से हम स्वभाव करियर पर आने वाले भविष्य के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। चलिए आज हनुमान जी के भक्तों के बारे में जानते हैं।
मूलांक 9 (Numerology)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 कहलाएगा। आप इन तारीखों के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ेंगे तो अंत में उत्तर यही निकलेगा। ज्योतिष में इस अंक का संबंध मंगल ग्रह से बताया गया है।
हनुमान जी से रिश्ता
जिस तरह से नंबर 9 का संबंध मंगल ग्रह से है इस तरह से मंगल के अधिक देवता हनुमान जी हैं। यही कारण है कि इस मूलांक के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा देखने को मिलती है। अपने जीवन के हर क्षेत्र में बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है। मुसीबतें चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो यह आखिर में सफल जरूर होते हैं।
क्या होती है खूबियां
मूलांक 9 के लोग मंगल की कृपा से बहुत आत्मविश्वासी, साहसी और मेहनती बनते हैं। इन्हें जीवन में आने वाली कठिनाइयों से डर नहीं लगता। यह हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करते। इनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है और यह हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। मुश्किल हालात में कभी नहीं तोड़ पाते।
मिलता है धन और सम्मान
इस मूलांक के लोगों को किसी भी तरह की मुसीबत का सामना ज्यादा लंबे समय तक नहीं करना पड़ता। हनुमान जी की कृपा से उनकी आर्थिक तंगी भी खत्म हो जाती है। ये जीवन में खूब धन और मान सम्मान की प्राप्ति करते हैं।
करें ये उपाय
वैसे तो इन जातकों पर बजरंगबली मेहरबान रहते ही हैं लेकिन अगर आप उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इसके अलावा हनुमान मंदिर में चोला और सिंदूर अर्पित करें। मंगलवार को जरूरतमंदों की सेवा जरूर करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और किसी की बुराई नहीं करनी है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

