ग्रह, नक्षत्र, अंक, योग यह सभी हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर डालते हैं। जिस तरह से ग्रहों की चाल होती है इस तरह से व्यक्ति का जीवन चलता है। उसी तरह से अंक भी जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं। हर अंक का किसी ने किसी ग्रह से कनेक्शन है जो व्यक्ति के पूरे जीवन को चलाता है।
अंक शास्त्र में अलग-अलग अंकों का उल्लेख दिया गया है, जिन्हें मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। जिस तरह से हर व्यक्ति की अपनी राशि होती है इस तरह से मूलांक भी होता है जो उसके बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जो किस्मत के धनी होते हैं।
किस्मत के धनी मूलांक (Numerology)
हम जिस मूलांक के लोगों की बात कर रहे हैं वह 2, 6 और 7 के लोग होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 को हुआ है उनका मूलांक दो। जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 को हुआ है उसका मूलांक 6। जिनका जन्म किसी भी महीने की 7,16 और 25 को हुआ है, उनका मूलांक 7 कहलाता है। चलिए आज हम आपको इन लोगों के बारे में बता देते हैं।
मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों के व्यक्तित्व और भविष्य की बात करें तो इनकी किस्मत बहुत मजबूत होती है। यह चंद्रमा का अंक है जो इन लोगों को शांत और शीतल व्यक्तित्व देने का काम करता है। चंद्रमा के प्रभाव की वजह से उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन, बरकत आती है। यह लोग बहुत धैर्यवान, विचारशील और शांत स्वभाव के होते हैं। इस अंक के जातक जीवन में आने वाली किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं है। इन्हें अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार होता है। करियर के मामले में यह अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
मूलांक 6
अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को शुक्र का अंक बताया गया। शुक्र व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख सुविधा, धन और अच्छी किस्मत लेकर आता है। इस मूलांक के लोग शानो शौकत से भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। इन्हें सब कुछ मेंटेन करके आगे बढ़ना पसंद होता है। यह लग्ज़री चीजों की तरफ बहुत आकर्षित होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी काफी अट्रैक्टिव होती है। इन्हें बहुत सुख सुविधा और विलासिता हासिल होती है। रिश्तों के प्रति यह बहुत समर्पित होते हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 के लोग दिल के साफ होते हैं, ये खुले दिल से खर्चा करना जानते हैं। ये पैसा कमाने में माहिर होते हैं। इस अंक का स्वामी ग्रह केतु है जो इनके जीवन में अप्रत्याशित बदलाव लेकर आता है। ये आध्यामिक तौर पर बहुत जागरूक होते है। अपने रिश्ते और शादी के लिए ये बहुत अधिक प्रयास करते हैं, जिस वजह से इनकी लाइफ शानदार होती है। ये जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर के चलते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।






