मोबाइल नंबर में छुपा है करियर का राज, जानें अपने लिए सही प्रोफेशन

हर व्यक्ति की जन्म तिथि केवल उसके व्यक्तित्व और भविष्य ही नहीं बल्कि प्रोफेशन के बारे में भी जानकारी देती है। अगर आप अपना सही प्रोफेशन जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर के माध्यम से सब कुछ पता कर सकते हैं।
Numerology

अंक ज्योतिष (Numerology) एक बहुत ही चमत्कारी या कहें कि ताकतवर विद्या है जो हमें अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन और भविष्य के संबंध में सारी जानकारी दे देती है। अब अगर कभी आपको अपने आने वाले जीवन के बारे में कुछ जानना है तो आपको राशि की जगह नंबरों का उपयोग करना होगा और सब कुछ आपके सामने आ जाएगा।

क्या आप जानते हैं कि अंको का के चमत्कार केवल आपकी जन्म तिथि और उसे प्राप्त होने वाले मूलांकों से नहीं बल्कि आपके मोबाइल नंबर से भी संबंध रखता है। अगर हम चाहे तो अपने मोबाइल नंबर के आधार पर सफलता का सीक्रेट जान सकते हैं। किसी के साथ यह भी पता कर सकते हैं कि सही प्रोफेशन में हम काम कर रहे हैं या फिर नहीं। चलिए आज आपको उसके बारे में बताते हैं।

मोबाइल नंबर से जानें प्रोफेशन

अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि आपके लिए सही प्रोफेशन क्या है। इसके लिए सबसे पहले कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखें। अब आपको इन नंबरों का टोटल लगाकर इन्हें सिंगल डिजिट में लेकर आना होगा। इसके बाद नंबरों के आधार पर हम आपको बता देते हैं कि सही प्रोफेशन इसके लिए क्या होगा।

नंबर 1 (Numerology)

अगर मोबाइल के सभी अंकों को जोड़ने के बाद आखिरी डिजिट एक आ रहा है तो यह बिजनेसमैन और लीडरशिप क्वालिटी को दर्शाता है। इस तरह के लोगों को खिलाड़ी, डॉक्टर, सरकारी नौकरी या फिर टीम लीडर वाले प्रोफेशन चुनना चाहिए। इससे इन्हें अच्छी ग्रोथ मिलती है।

नंबर 2

मोबाइल के सभी अंकों को जोड़ने पर आखिर में उत्तर दो मिल रहा है तो कला, गायन, संगीत, टीचर, डिजाइनिंग जैसे प्रोफेशन इन लोगों के लिए बेस्ट रहने वाले हैं। इन क्षेत्रों में अगर यह अपना करियर बनाते हैं तो शुभ परिणाम हासिल करेंगे।

नंबर 3

अगर मोबाइल के सभी डिजिट जोड़ने पर अंतिम नंबर 3 आता है तो यह रियल एस्टेट, लेखक, कलाकार, शिक्षक, डॉक्टर और मोटिवेशनल स्पीकर जैसे प्रोफेशन से जुड़ा हुआ है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews