इन तारीखों में जन्मी लड़कियों की जुबान पर विराजती हैं मां सरस्वती, इनकी बोली हर बात हो जाती है सच

अलग-अलग तारीखों पर जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और भविष्य भी अलग ही होता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से हम जन्मतिथि के जरिए इस बारे में जान सकते हैं।
Numerology

अंक ज्योतिष (Numerology) और अंकों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह ज्योतिष का एक ऐसा हिस्सा है जो हमें नंबरों के आधार पर सब कुछ बता देता है। इसमें कुछ मूलांक बताए गए हैं जो किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व से लेकर उसके आने वाले कल तक सब कुछ बता देते हैं।

मूलांक के आधार पर हम व्यक्ति के ईष्ट, उस पर किस देवता की कृपा है, वह अपने जीवन में किस तरह से लक्ष्यों को हासिल करेगा सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिन पर माता सरस्वती की कृपा होती है।

इन पर होती है माता सरस्वती की कृपा

अंक शास्त्र में एक विशेष मूलांक का उल्लेख दिया गया है। इसमें उसे आपके लोगों के बारे में भी बताया गया है। जिन पर माता सरस्वती भरपूर आशीर्वाद बरसाती हैं। यह लोग जो बोलते हैं वह सच हो जाता है।

ये है वो तारीखें

अंक ज्योतिष में दिए गए उल्लेख के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 5, 9, 11, 12, 23, 27 और 30 तारीख को हुआ है। यह माता सरस्वती की विशेष कृपा हासिल करते हैं। इनकी बोली गई हर बात सच हो जाती है चाहे ये अच्छा बोले या बुरा।

माता सरस्वती की कृपा

धर्म शास्त्रों में इस बात का उल्लेख दिया गया है कि सुबह 3:10 से लेकर 3:40 तक हर व्यक्ति की जुबान पर माता सरस्वती विराजित होती हैं। इस समय व्यक्ति जो भी बोलता है और जो भी चाहता है वह सच हो जाता है। लेकिन जो तारीख है हमने बताई उन पर जन्म लेने वाली लड़कियों की जुबान पर हमेशा माता विराजमान रहती हैं। यही वजह है कि इनका बोला गया हर शब्द सच हो जाता है।

लग जाती है बददुआ

इन तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में यह कहा जाता है कि इन्हें कभी भी गुस्सा नहीं दिलाना चाहिए या इनका दिल नहीं दुखाना चाहिए। अगर यह गुस्से में आकर कोई श्राप या बद्दुआ दे देते हैं तो सच हो जाता है। यही कारण है कि उन लोगों से हमेशा अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाकर रखना चाहिए।

भुगतना पड़ता है फल

इन तारीखों को जन्मी लड़कियां अगर गुस्से में आकर या दुखी होकर किसी को बुरा बोल देती हैं तो वह सच तो जाता है लेकिन इसका असर उनके जीवन पर भी पड़ता है। जैसे इनकी बातों से दूसरे के कम प्रभावित हो जाते हैं इस तरह से इनके कारण भी कभी ना कभी इनके सामने आ जाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews