Hindi News

ये 4 रंग बदल सकते हैं मूलांक 1 के लोगों का जीवन, जानें कौन सा है शुभ दिन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो अंकों के सहारे हमें जीवन के बारे में जानकारी देती है। चलिए हम आपको मूलांक 1 के लोगों के बारे में बताते हैं।
ये 4 रंग बदल सकते हैं मूलांक 1 के लोगों का जीवन, जानें कौन सा है शुभ दिन

अंक हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल है। हमारे रोजमर्रा के सभी कामों से अंक गहरे तरीके से जुड़े हुए हैं। जीवन और भविष्य के बारे में जानना है तो उसमें भी यह अंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ज्योतिष की बहुत ही महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र है, जिसमें कुछ नंबरों उनका उल्लेख दिया गया है। यह नंबर मूलांक के नाम से पहचाने जाते हैं। यह एक से नौ के बीच के ऐसे नंबर है जिनका नौ ग्रहों से संबंध है। फॉर्मूला अंक का व्यक्ति अगर अपने सही दिन और रंग के बारे में जान ले तो जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। चलिए आज आपको मूलांक एक के लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1 (Numerology)

जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक एक कहलाता है। यह सूर्य का अंक है जो इन लोगों को प्रभावशाली और प्रतिस्थापन बनाने का काम करता है।

कैसा होता है जीवन

मूलांक 1 के लोगों में सूर्य की तरह क्वालिटी होती है और यह जहां जाते हैं, वहां जगमगाते हैं। यह जिस फील्ड में हाथ डाल देते हैं इन्हें हमेशा सफलता ही मिलती है। इन्हें कभी भी मान सम्मान की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ये हमेशा एनर्जी से भरपूर रहते हैं और खूब सफलता प्राप्त करते हैं। कभी कभी इनका स्वाभिमान अहंकार में भी बदल जाता है।

इन लोगों के लिए लकी दिन

मूलांक 1 के लोगों के लिए भाग्यशाली दिन की बात करें तो पूरा रविवार होता है। दरअसल यह लोग सूर्य से जुड़े हुए हैं और सूर्य का संबंध रविवार से है। ऐसे में अगर इस दिन यह कोई भी काम करते हैं तो इन्हें सफलता जरूर मिलती है। पूजन पाठ हो मांगलिक कार्यक्रम या फिर किसी नए काम की शुरुआत यह दिन इनके लिए बेस्ट होता है। अगर किसी महीने की 19 और 28 तारीख को रविवार आ रहा है तो इससे उत्तम उनके लिए दूसरा कोई दिन नहीं हो सकता। रविवार के अलावा सोमवार भी इनके लिए शुभ माना गया है।

कौन सा है शुभ रंग

मूलांक 1 के लोगों के लिए लाल, पीला, भूरा और नारंगी रंग सबसे शुभ माना गया है। यह सारे रंग सूर्य से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर मूलांक 1 के लोग इन रंगों का उपयोग करते हैं, तो इन्हें शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews