इन 3 में से कौन सा है आपके घर का नंबर? जीवन और भविष्य पर पड़ता है गहरा असर

नंबरों का हमारे जीवन से बहुत ही गहरा कनेक्शन है। चलिए आज हम आपके घर के नंबर के आधार पर यह बताते हैं कि जीवन पर कैसा प्रभाव होता है।
Numerology

जिस तरह से ग्रह और राशियों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इस तरह से अंकों का भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। अगर हम अपने जीवन या भविष्य के बारे में कोई जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो नंबरों के आधार पर सब कुछ जान सकते हैं। यह नंबर हमसे अलग-अलग तरीके से जुड़े होते हैं। चाहे वह हमारी जन्मतिथि हो, हमारा मोबाइल नंबर, गाड़ी का नंबर या फिर घर का नंबर।

अंक शास्त्र में अलग-अलग अंकों का उल्लेख दिया गया है। जिनके जरिए हम अपने जीवन और भविष्य सब के बारे में जान सकते हैं। हम जिन घरों में रहते हैं वह हमारे लिए सबसे शांति और सुकून से भरी जगह रहती है। दिन भर की भागदौड़ के बाद अगर कहीं शांति मिलती है तो वह घर ही होता है। हम जिन घरों में रहते हैं उनका भी नंबर होता है जिसका इस्तेमाल हम अपने एड्रेस में करते हैं। अगर हम आपको कहेंगे घर के यही नंबर हमें आने वाले भविष्य के बारे में बताते हैं तो आप क्या कहेंगे। किसी को भी थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन घर का नंबर हमें बताता है कि हमारे जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

नंबर 1 (Numerology)

नंबर एक सूर्य से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से यहां की वाइब्रेशन हमेशा आत्मनिर्भरता ताकत और महत्वाकांक्षा से भरी होती है। इस घर में रहने वाले लोगों को कुछ नया करना बहुत अच्छा लगता है। इनके नेतृत्व करने की क्षमता कमाल की होती है। यह ऐसा नंबर है जो व्यक्ति को उसकी पहचान बनाने में मदद करता है। इस तरह के लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि उनके घर में प्यार और साथ का माहौल हमेशा बना रहे।

नंबर 2

नंबर दो वाला घर शांति और सुकून से भरा हुआ आशियाना है। यहां पर हमेशा प्यार, भावनात्मक समझ और रिश्तों में आपसी तालमेल बना रहता है। यहां पर अगर कोई तीसरा व्यक्ति भी आता है तो उसे बहुत ही सॉफ्ट और केयरिंग किस्म की वाइब आती है। ऐसे घर में आने के बाद लोगों को अच्छा महसूस होने लगता है। जो यहां आता है उसे सुकून और भावनात्मक जुड़ाव महसूस होता है।

नंबर 3

यह घर हमेशा क्रिएटिविटी से भरा होता है। यह नंबर यहां रहने वाले लोगों को हमेशा खुश रहने की कला देता है। अपनी भावनाओं को बेहतरीन ढंग से लोगों के सामने पेश करना जानते हैं। यह हर चीज रचनात्मक तरीके से करते हैं। अगर लेखक, कलाकार या सामाजिक तौर पर जुड़े हुए लोग इस नंबर के घर में रहते हैं तो उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कभी-कभी यह लोग लक्ष्य से भटक जाते हैं लेकिन मेहनत के दम पर आखिर में उसे हासिल कर ही लेते हैं। इस नंबर के घर में रहने वाली फैमिली हमेशा मस्त मौला होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews