बिजनेस माइंडेड होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, कमाते हैं खूब धन

राशि के अलावा जन्म तिथि भी हर व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का काम करती है। चलिए आज हम आपको कुछ अलग अलग तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।
numerology

हर व्यक्ति की राशि की तरह जीवन में उसका मूलांक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करता है। जिस तरह से हम ज्योतिष में राशियों के जरिए व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ जानने की कोशिश करते हैं। इस तरह से अगर हम चाहे तो जन्म तिथि के माध्यम से भी सब कुछ पता किया जा सकता है। इसके लिए अंक शास्त्र का सहारा लिया जा सकता है जो पूरी तरह से अंकों के आधार पर काम करता है।

अंक शास्त्र से जीवन और भविष्य के बारे में जानने के लिए जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक प्राप्त किए जाते हैं। यह अंक हमेशा एक से नौ के बीच होते हैं। जिन्हें जन्म तिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़कर निकाला जाता है। ये नौ ग्रहों से संबंधित होते हैं जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करते हैं। चलिए आज कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 5 (Numerology)

आज हम उन लोगों की बात कर रहे हैं, जिनका मूलांक 5 होता है। किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक यही कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको अंत में उत्तर यही प्राप्त होगा। इन लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव बहुत अधिक होता है जो इन्हें बुद्धिमान बनाते हैं।

बुध देव की कृपा

मूलांक 5 के लोगों पर बुध देव की विशेष कृपा देखने को मिलती है। उनकी सहायता से ने बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है और यह समझदार व्यक्तित्व के मालिक बनते हैं। यह दिमाग से बहुत तेज होते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानी का हल चुटकियों में निकाल लेते हैं।

बिजनेस में मिलती है सफलता

इस मूलांक के लोगों को करियर में काफी सफलता मिलती है। वैसे तो यह नौकरी और बिजनेस दोनों में ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन नौकरी के मुकाबले बिजनेस में इन्हें ग्रोथ मिलने के चांस ज्यादा रहते हैं। सफल व्यापारी बनने के गुण इनमें बचपन से ही मौजूद रहते हैं और अगर यह नौकरी छोड़कर बिजनेस करने लगे तो बहुत पैसा कमाते हैं।

सब को कर लेते हैं इंप्रेस

इस मूलांक के लोग बोलचाल में माहिर होते हैं। अपने बोलने के अंदाज से यह हर किसी को इंप्रेस कर लेते हैं। यह जीवन में खूब प्रसिद्धि और तरक्की हासिल करते हैं। इनके रिस्क लेने की क्षमता कमल की होती है और यह किसी भी मुसीबत से घबराते नहीं है।

नहीं रहते दुखी

इस मूलांक के लोगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जीवन की कोई भी कठिनाई इन्हें दुख नहीं पहुंचा सकती। अगर कोई असफलता आती है या फिर कोई बात बिगड़ती है तो यह थोड़ी देर उदास रहते हैं लेकिन फिर खुद ही का मनोबल बढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

जानते हैं काम निकालना

इस मूलांक के लोग बहुत तेज दरार होते हैं और इन्हें अपने काम निकालना बहुत अच्छी तरह से आता है। किसी भी व्यक्ति को देखकर यह उसके बारे में बहुत आसानी से सब कुछ पता कर लेते हैं। दूसरों से कम किस तरह से निकलवाना है यह भी इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। नहीं नहीं योजनाओं में यह इन्वेस्ट करते हैं और उनसे पैसा कमाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews