Hindi News

बहुत अधिक सोचकर कंफ्यूज हो जाते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, कमाते हैं खूब धन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिनमें से एक अंक शास्त्र है। यह एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति की जन्म तिथि क्या अंकों के आधार पर काम करती है।
बहुत अधिक सोचकर कंफ्यूज हो जाते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, कमाते हैं खूब धन

Numerology: ज्योतिष का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। यह एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य के बारे में विभिन्न तरह की जानकारी प्रदान करने का काम करती है। इसमें ग्रह नक्षत्र की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में जानकारी निकाली जाती है। वैसे भी हर व्यक्ति के जीवन पर नौ ग्रहों का गहरा असर होता है।

ज्योतिष केवल ग्रह नक्षत्र और राशियों पर ही नहीं बल्कि व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर भी काम करता है। इसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर कुछ मूलांक निकल जाते हैं जिनका संबंध सीधा ग्रहों से होता है। इन मूलांक के जरिए आसानी से व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म महीने की 6,15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो आपको उत्तर यही प्राप्त होगा। चलिए हम आपको इन लोगों के व्यक्तित्व जीवन और भविष्य के बारे में बताते हैं।

आकर्षक होता है व्यक्तित्व

जिन लोगों का जन्म महीने की इन तारीख को हुआ है, वह मूलांक 6 के कहलाते हैं। इन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो इन्हें आकर्षक बनाने का काम करता है। इनके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं।

संपन्नता से भरा जीवन

शुक्र ग्रह के कारण ये सुख सुविधाओं से भरपूर, ऐश्वर्य और भौतिक संपन्नता से भरा जीवन जीते हैं। माता लक्ष्मी इन पर मेहरबान होती हैं। यह काफी आरामदायक जिंदगी बिताते हैं। इन्हें अपने जीवन में खूब पैसा और नाम मिलता है।

होते हैं ओवरथिंकर

वैसे तो मूलांक 6 के लोग काफी आकर्षक होता है। लेकिन इनमें एक कमी भी होती है और वह यह है कि यह बहुत अधिक सोचते हैं यानी कि ओवरथिंकर होते हैं। यह छोटी-छोटी बातों को बहुत अधिक सोच कर अपने दिमाग में कन्फ्यूजन पैदा कर लेते हैं।

नहीं ले पाते फैसला

यह लोग ओवरथिंकर तो होते ही हैं, लेकिन काफी ज्यादा सोचने के बावजूद भी यह किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाते। यह कभी-कभी सही निर्णय पर नहीं पहुंचते जिसकी वजह से इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews