Hindi News

आत्मविश्वास और साहस से भरपूर होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, इन्हें हर जगह मिलता है सम्मान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का मूलांक उसके व्यक्तित्व और जीवन के बारे में जानकारी देता है। चलिए आज हम आपको सूर्य से संबंधित मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं।
आत्मविश्वास और साहस से भरपूर होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, इन्हें हर जगह मिलता है सम्मान

Image Credit: Freepik

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। ये एक ऐसा माध्यम है जो नंबरों के आधार पर हमें जीवन के संबंध में जानकारी देने का काम करता है। अगर हमें ये जानना है कि हमारे जीवन के अलग अलग क्षेत्रों की स्थिति कैसी रहेगी तो हम बहुत आसानी से अंकों से सब कुछ जान सकते हैं।

अंक शास्त्र में वर्णित इन अंकों को मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। ये व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त लिए जाते हैं और ग्रहों से गहरा संबंध रखते हैं। ये नंबर 1 से 9 के बीच होते है और इनका प्रभाव ग्रहों की स्थिति के मुताबिक जीवन पर देखने को मिलता हैं। चलिए आज कुछ अलग अलग तारीखों में जन्में लोगों के बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 1 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है। उनका मूलांक 1 कहलाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो इन्हें ऊर्जा और आत्मविश्वास देता है।

कैसा होता है स्वभाव

मूलांक 1 के लोग ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। जिस तरह ग्रहों का राजा सूर्य नेतृत्व करते हैं। उस तरह से इस मूलांक के लोग भी नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। सही समय पर सही फैसला लेना इन्हें बहुत अच्छे तरीके से आता है।

काम के प्रति ईमानदार

इस मूलांक के लोग अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार होते हैं। हाथ में लिया गया कोई भी काम ये जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। जीवन में कितनी भी परेशानी क्यों ना आए लेकिन यह अपने काम को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

चुनौतियों का सामना

इस मूलांक के लोगों को चुनौतियों का सामना करना अच्छा लगता है। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव इन्हें डरा नहीं सकते बल्कि इन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यह जो काम हाथ में लेते हैं उसे करने में रुकावटें आती है। हालांकि यह रुकावटें इन्हें रोक नहीं पाती और यह सबसे निपट कर आगे पहुंच जाते हैं।

तारीफ सुनना पसंद

इस मूलांक के लोग स्वभाव से लीडर होते हैं और इन्हें तारीफें सुनना बहुत पसंद होता है। जब कोई इनके बारे में अच्छी बातें कहता है तो यह खुश होते हैं। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर इन्हें गुस्सा भी बहुत आता है। मैं तेज गुस्से की वजह से यह कई बार रिश्ते बिगाड़ते हैं।

इन क्षेत्रों में रुचि

इस मूलांक के लोगों को राजनीति, सरकारी नौकरी और चिकित्सा के क्षेत्र में रुचि होती है। दरअसल ये बातचीत करने में माहिर होते हैं और आसानी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हर जगह पर यह खुद को ढालना अच्छी तरह से जानते हैं।

रिश्तों में वफादार

इस मूलांक के लोग पहुंच स्वाभिमानी होते हैं। जीवन में अपने रिश्तों के प्रति यह बहुत वफादार होते हैं। दोस्ती में इन्हें धोखे का सामना करना पड़ता है। वही जब बात प्यार की होती है तो यह समझदारी के साथ आगे बढ़ते चले जाते हैं और जीवन भर रिश्ता निभाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews