Hindi News

रिश्तों से ज्यादा काम को महत्व देते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, इन्हें स्वाभिमान है प्रिय

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके जीवन और व्यक्तित्व की जानकारी देती है। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताते हैं।
रिश्तों से ज्यादा काम को महत्व देते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, इन्हें स्वाभिमान है प्रिय

Numerology: ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति को उसके जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात की जानकारी देने का काम करती है। ज्योतिष के जरिए व्यक्ति जीवन में आने वाली परिस्थितियों के बारे में सब कुछ पता कर सकता है। ज्योतिष कई अलग भागों में विभाजित है, जिनमें गणना का तरीका भी अलग अलग है। इन्हीं में से एक अंक शास्त्र भी है।

अंक शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त होने वाले अंकों के आधार पर काम करती है। जन्मतिथि के अंकों को एकल अंक आने तक जोड़ने पर ये अंक प्राप्त होते हैं। इन्हें मूलांक कहा जाता है, जो हमें हमारे जीवन के बारे में जानकारी देने का काम करते हैं।

मूलांक 1 (Numerology)

आज हम आपको ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं, जो जीवन में रिश्तों से ज्यादा अहमियत अपने करियर को देते हैं। हम उन लोगों की बात कर रहे हैं, जिनका जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है। इन लोगों का मूलांक 1 कहलाता है।

काम और सफलता प्राथमिकता

मूलांक 1 के लोग अपने करियर को काफी अहमियत देते हैं। इनके लिए काम और सफलता हमेशा सबसे पहले आते हैं। अपने काम के लिए ये रिश्तों को पीछे छोड़ने में भी नहीं हिचकिचाते।

स्वाभिमानी

इन तारीखों में जन्में लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं। ये हमेशा सेफ डिपेंडेंट रहना पसंद करते हैं। इन्हें अपना मान सम्मान बहुत अधिक प्रिय होता है और ये किसी भी कीमत में उसे खोना नहीं चाहते।

बनते हैं अच्छे लीडर

इन लोगों में बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलती है। ये किसी भी चीज का नेतृत्व बहुत अच्छे तरीके से करते हैं। ये एक बेहतरीन लीडर साबित होते हैं।

खुद पर भरोसा

इन तारीखों में जन्में लोगों को खुद पर काफी भरोसा होता है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने और सपनों को पूरा करने के लिए ये दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं। इनकी दृढ़ता इन्हें सफलता अवश्य दिलाती है।

स्वतंत्र और फोकस्ड

इन तारीखों में जन्मे लोग अपनी स्वतंत्रता को पसंद करते हैं। इन्हें किसी भी चीज में बंधकर रहना अच्छा नहीं लगता। यह किसी भी परिस्थिति में अपने विचारों को व्यक्त करने से पीछे नहीं हटते हैं और दिल में जो होता है उसे सामने रख देते हैं। यह अपने लक्ष्य के प्रति काफी गंभीर होते हैं और फोकस होकर अपने सारे काम करते हैं। इनकी एकाग्रता इन्हें जीवन में सफल बनाने का काम करती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews