Hindi News

कठोर स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के जातक, जानें किन क्षेत्रों में बनाते हैं करियर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अपने जीवन में जितने भी उतार-चढ़ाव देखता है। वो कुंडली में मौजूद ग्रहों की वजह से निर्मित होते हैं। ग्रहों के इस प्रभाव को हम न केवल राशियों बल्कि जन्मतिथि के माध्यम से भी समझ सकते हैं और किसी भी व्यक्ति के बारे में जान सकते हैं।
कठोर स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के जातक, जानें किन क्षेत्रों में बनाते हैं करियर

ग्रहों और राशियों की तरह अंको का भी हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। जिस तरह से हम राशि के जरिए अपने जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।उस तरह से अंकों के जरिए भी जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ये अंक भी ग्रहों से गहरा कनेक्शन रखते हैं और हमें जीवन के संबंध में जानकारी देते हैं।

अंकों के जरिए जीवन से जुड़ी सारी जानकारी हमें अंक शास्त्र के माध्यम से मिलती है। ये ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है जिसमें कई अंकों का उल्लेख दिया गया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण मूलांक है जो जन्मतिथि के जरिए प्राप्त होते हैं। इन अंकों के जरिए व्यक्ति के आने वाले जीवन, भविष्य और स्वभाव के बारे में सब कुछ पता किया जा सकता है। चलिए आज कुछ विशेष मूलांक के बारे में जानते हैं।

मूलांक 1 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 कहलाता है। यह सूर्य का नंबर है जो इन लोगों को ऊर्जावान बनाने का काम करता है। चलिए इन लोगों के व्यक्तित्व और जीवन के बारे में जान लेते हैं।

होते हैं आज्ञाकारी

इस मूलांक के लोग बहुत आज्ञाकारी होते हैं। इनके लिए अपने माता-पिता की आज्ञा सबसे जरूरी होती है और यह हमेशा अपने पेरेंट्स के कहे मुताबिक है जीवन में आगे बढ़ते हैं।

लाते हैं ऊर्जा और रोशनी

सूर्य का अंक होने की वजह से यह हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं। यह ऊर्जा केवल इन तक ही नहीं रहती बल्कि यह इसे दूसरों के जीवन में लाने का काम करते हैं और सभी की जिंदगी रोशनी से भर देते हैं।

न्यायप्रिय और हावी

इस मूलांक के लोग न्याय प्रिय होते हैं और इन्हें सही चीज करना ही पसंद होता है। यही वजह है कि उनका स्वभाव कभी-कभी कठोर और हावी लगने लगता है क्योंकि ये न्याय संगत बातें करते हैं।

मेहनत से सफलता

यह लोग बहुत मेहनती होते हैं और जो काम करते हैं, उसे पूरी मेहनत से पूरा करते हैं। काम के प्रति इनकी गंभीरता और निष्ठा ही इन्हें जीवन में सफलता दिलाने का काम करती है।

किस क्षेत्र में करियर

इस मूलांक के लोग राजनीति के क्षेत्र में बेहतरीन पकड़ बनाते हैं। अगर यह सरकारी नौकरी कर ले तो इन्हें जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इनमें से कुछ लोग व्यापार करना चाहते हैं और अगर इन्हें एक बार सही मार्गदर्शन मिल जाए तो इनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews