माता-पिता के लिए बच्चों का नाम रखना आजकल एक टास्क हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और परफेक्ट रहे और हर कोई उनकी तारीफ करें। यही वजह है कि नामकरण के लिए एक से बढ़कर एक यूनिक नाम ढूंढे जाते हैं।
नाम रखते समय हम यह तो सोच लेते हैं कि वह यूनिक होना चाहिए लेकिन यह सोचना भी जरूरी है कि उसका अर्थ क्या निकल रहा है। दरअसल नाम का जो अर्थ होता है वह व्यक्ति के जीवन को गहरी तरीके से प्रभावित करता है। अगर आपके घर में कोई नन्ही परी आई है तो आप उसके लिए प्यारे नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आज हम कुछ सुंदर नाम लेकर आए रहे हैं।
राधारानी के नाम (Radha Rani Baby Name)
लाडली गुड़िया को तो वैसे भी माता लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है। अगर आपके घर में बेटी आई है तो आप उसे राधा रानी से जुड़े प्यारे नाम दे सकते हैं। चलिए हम आपको कुछ सुंदर से नाम बता देते हैं।
राधा
यह स्वयं राधा रानी का नाम है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया के लिए चुन सकते हैं। यह आपकी बच्चे में राधा रानी के सामान तेज लेकर आएगा।
राजेश्वरी
यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप लाडली बेटी को दे सकते हैं। जो रानियों की भी रानी होती है और महारानी कहलाती है, उसे यही कहा जाता है।
रम्या
यह एक मॉडर्न लगने वाला बहुत ही प्यारा नाम है जो आप बेटी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर, रमणीय और मन को भाने वाला होता है।
सर्वाद्द्या
यह बहुत ही यूनिक नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सर्वदा, हमेशा और निरंतर होता है। यह आपकी बच्ची को कभी न रुकने और न हारने की ऊर्जा देगा।
सर्ववंद्या
यह राधा जी का बहुत ही अलग और अनसुना नाम है जो आप लाडली बेटी के लिए चुन सकते हैं। जिसे हर जगह पूजा जाता हो उसे यही कहा जाता है।
रमा
यह खूबसूरत सा नाम बेटी के लिए परफेक्ट साबित होने वाला है। यह केवल राधा रानी का नहीं बल्कि माता लक्ष्मी का भी नाम है। इसका अर्थ धन, समृद्धि और सुख की देवी होता है।
सत्या
यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप लाडली परी के लिए चुन सकते हैं। जो हमेशा सत्य का साथ देता है, उसे यही कहा जाता है।
गोपी
यह बहुत सुंदर नाम है जो नन्ही गुड़िया के लिए परफेक्ट रहेगा। पुराने समय में ग्वालिन और गाय चराने वाली स्त्रियों को ही कहा जाता था।
ईश्वरी
बहुत सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची के लिए चुन सकते हैं। जिसमें देवियों गुण और ईश्वर के समान ऊर्जा हो उसे यही कहते हैं।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





