Hindi News

2 दिसंबर को मायावी ग्रह राहु बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ और सफलता के प्रबल योग

Published:
राहु दिसंबर महीने की दूसरी तारीख को ही अपनी चाल बदलेंगे। नक्षत्र परिवर्तन करके कई लोगों की किस्मत चमका सकते हैं। मेष समेत कई राशियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आइए जानें किन लोगों को लाभ होगा? 
2 दिसंबर को मायावी ग्रह राहु बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ और सफलता के प्रबल योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु (Rahu) को भी नौ ग्रहों में विशेष स्थान दिया जाता है। कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत होने से सुख, समृद्धि और प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है। विदेश यात्रा के योग बनते हैं। घर परिवार में खुशहाली आती है। राजनीतिक के क्षेत्र में सफलता मिलती है। प्रशासनिक कार्यों में भी फायदा होता है। इसकी कमजोर स्थिति कठोर वाणी, चोरी और त्वचा रोग का कारण बन सकती है। इस साल के आखिरी महीने में राहु अपनी चाल बदलने वाले हैं।

मायावी और छाया ग्रह स्पष्ट राहु 2 दिसंबर को शतभिषा  नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां अगस्त 2026 तक संचरण करते रहेंगे। कई राशियों के जीवन पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं कई लोगों के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो सकती है। आइए जानें राहु किन लोगों का भाग्योदय करेंगे और जातकों के जीवन में कैसे बदलाव हो सकते हैं?

कुंभ राशि वालों पर असर

कुंभ राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा की योजना बनेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विवाह में आ रही रुकावटें भी खत्म होगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। करियर और कारोबार के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। मानसिक तनाव भी दूर होगा।

मेष राशि वालों पर असर

मेष राशि के जातकों के जीवन में राहु नक्षत्र परिवर्तन करके खुशहाली लाने वाले हैं। यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। व्यापार का विस्तार होगा। निवेश पर मुनाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास और ऊर्जा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। मेहनत रंग लाएगी। प्रमोशन मिल सकता है। वेतन में भी वृद्धि होगी। नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है। व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

वृषभ राशि वालों पर असर

वृषभ राशि वालों के जातकों पर भी राहु मेहरबान रहेंगे। यदि आप विदेश जाकर काम या पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं, तो यह सपना पूरा हो सकता है। आय में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। जॉब करने वालों को केवल प्रमोशन ही नहीं बल्कि इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। निवेश के लिए भी समय शुभ रहेगा। पर्सनल लाइफ भी दौरान अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होने वाली है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता का दावा नहीं करता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews