Hindi News

रक्षाबंधन पर 297 साल बाद बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Published:
रक्षाबंधन का दिन कई राशियों के लिए खास होगा। किस्मत के दरवाजे खुलेंगे। तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। कई ग्रहों की कृपा बरसेगी। आइए जानें किन लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा?
रक्षाबंधन पर 297 साल बाद बनेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2025) का दिन हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यह पर्व विशेष होने वाला है। क्योंकि करीब 297 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा और सूर्य कर्क राशि में संचरण करेंगे। ग्रहों के राजा बुध भी इसी राशि में उल्टी चाल चलेंगे। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में भ्रमण कर रहे हैं।  मंगल कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में रहने वाले हैं। ग्रहों की ऐसी स्थिति 1728 में देखी गयी थी।

इस दुर्लभ संयोग का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जातकों के जीवन में नकारात्मक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कई राशियों को इस दौरान खूब फायदा होगा। हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलने वाला है?

तुला राशि पर बरसेगा धन 

तुला राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ होगा। ग्रहों की कृपा बरसेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में लाभ होगा। इनकम के नए सोर्स खुलेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को नया मौका मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कोई भी नई स्किल सीखने के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों का भाग्योदय होगा 

कुंभ राशि के जातकों को भी किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ और सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है, जिससे आपके करियर को फायदा होगा। मेहनत का फल मिलेगा। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

मकर राशि वालों को मिलेगी सफलता 

मकर राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद खास रहने वाला होने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों को मुनाफा होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

(अस्वीकरण: इस आलेख का आदेश केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह ज्योतिष गणना समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की गारंटी नहीं लेता।)

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews