मार्च का महीना वित्तीय मामलों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इसके अंत के साथ ही नए वित्त वर्ष की शुरुआत होगी। 31 मार्च को पैसों से संबंधित कई कार्यो को पूरा करने की डेडलाइन (Financial Deadline 31 March 2026) निर्धारित की गई है। इस सूची में टैक्स, फिक्स्ड डिपॉजिट और लघु बचत योजना शामिल है। यदि सही समय पर पूरा न किया गया तो, भविष्य में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य लघु बचत योजना में न्यूनतम राशि जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है। यदि स्मॉल सेविंग्स स्कीम में हर साल एक निश्चित न्यूनतम राशि निवेश करना अनिवार्य होता है। ऐसा न करने पर अकाउंट भी इनएक्टिव भी हो सकता है। दोबारा इसे स्टार्ट करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इसलिए समय से पहले यह काम निपटाने की सलाह निवेशकों को दी जाती है। ब्याज का लाभ उठाने और फंड को सुरक्षित रखने के लिए सही समय पर यह काम बेहद जरूरी है। इसलिए निवेशकों को डेडलाइन तक का इंतजार न करने की सलाह दी जाती है।
टैक्स से जुड़े ये काम निपटायें
- आयकर विभाग ने टैक्स कैलेंडर जारी कर दिया है। कांस्टीट्यूएंट एंटीटी और पैरेंट एंटी (भारत में निवासी) के लिए फॉर्म 3CEAD दाखिल करने करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 है।
- फॉरेन टैक्स क्रेडिट के लिए फॉर्म 67 दाखिल करने की अंतिम तारीख भी 31 मार्च 2026 है। सही समय पर ऐसा न करने पर एफटीसी का दावा अस्वीकृत हो सकता है।
- 31 मार्च तक टैक्सपेयर्स वित्त वर्ष 2021-22 यानि असेस्मेंट ईयर 2020-21 के लिए दाखिल की गई रिटर्न में गलती सुधार सकते हैं। छूटी हुई आय भी घोषित कर सकते हैं।
इस एफडी स्कीम का उठाएं लाभ
आईडीबीआई उत्सव एफडी स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत दो टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। 555 दिन के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% ब्याज मिल रहा है। 700 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% रिटर्न मिल रहा है।






