Hindi News

राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग में इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, बढ़ेगी धन-दौलत, कारोबार में होगा मुनाफा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
24 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कई राशियों के लिए लाभदायक साबित होगा। इनके भाग्य में वृद्धि के योग निर्मित होंगे और इन्हें कारोबार में मुनाफा प्राप्त होगा।
राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग में इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, बढ़ेगी धन-दौलत, कारोबार में होगा मुनाफा

Rashifal 24 November: हर व्यक्ति की कुंडली में नवग्रह विराजित है, जो उसके जीवन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करते हैं। इन ग्रहों की चाल को देखकर व्यक्ति अपने जीवन और भविष्य के बारे में सब कुछ आसानी से पता कर सकता है। ग्रह नक्षत्र की स्थिति देखकर व्यक्ति के करियर, उसके रिश्ते, आर्थिक स्थिति हर चीज की जानकारी मिल जाती है। यहां तक की दैनिक राशिफल का अंदाजा भी इन्हीं के जरिए लगाया जाता है।

आज 24 नवंबर दिन रविवार है और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। वृषभ और कारक सहित पांच राशियों के लिए यह दिन लाभ से भरा हुआ साबित होने वाला है। इन लोगों को कारोबार में सफलता की प्राप्ति होगी। धन और सम्मान के मामले में इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। चलिए मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल जानते हैं।

रविवार का राशिफल (Rashifal)

मेष

मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। रुका हुआ धन इनके हाथ लगेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि जगाने वाली है। आपको रोजमर्रा के कामों में बिल्कुल भी लेतलाली नहीं करनी चाहिए। नए संपर्क से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ लेकर आने वाला है। आज आपको परिश्रम थोड़ा अधिक करना पड़ेगा। अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है जिससे मूड खराब हो जाएगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अचानक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो नई योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। नौकरी और व्यवसाय में जो मध्य चल आ रहे हैं वह हल हो जाएंगे। इतना ध्यान रखें कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। रात के समय परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज करियर के मामले में लाभ की प्राप्ति होने वाली है। आप अपने में ही मगन रहेंगे। विरोधियों की आलोचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आपको एकाग्रता से अपना काम करना चाहिए। धन लाभ की प्राप्ति होगी और परिवार के लोग मदद करेंगे।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। आपको किसी भी तरह के बाद विवाद से दूर रहने की जरूरत है। अनावश्यक की चिंता में बिल्कुल ना पड़े और अपने काम पर फोकस करें। सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन बिल्कुल ना करें।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को आज लाभ और तरक्की की प्राप्ति होने वाली है। कोई भी काम बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा हो सकती है। आज रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। स्थिति में विपरीत जाएंगे लेकिन खुद पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। शाम के समय अचानक लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आने वाला है। आपकी पर प्रतिष्ठा और अधिकार में वृद्धि होगी। किसी की समस्या का उचित न मिल पाने से आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग निर्मित हो रहे हैं जो आपको लाभ देंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होने वाले हैं।

वृश्चिक

इन लोगों को करियर में लाभ की प्राप्ति होगी और दिन उधेड़बुन में बीतेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपका मेल मिलाप अच्छा रहेगा। किसी दूर की जगह से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। निराशाजनक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

धनु

धनु राशि के लोगों को आज मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में अधिकारी के साथ विवाद हो सकता है लेकिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नए संबंध आपके लिए लाभकारी साबित होने वाले हैं। आपका भाग्य चमकने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिले चले परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रतिकूल स्थिति निर्मित हो सकती है। आपको हर काम धैर्य और सूझबूझ से करना होगा। अतिथियों के आगमन से आपका खर्चा बढ़ सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज लाभ और सफलता की प्राप्ति होने वाली है। आप भूमिया कारोबार से जुड़ी कोई द फाइनल कर सकते हैं। भूमि या वाहन खरीदने और स्थान परिवर्तन के सुखद योग निर्मित होंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा और तरक्की के योग निर्मित हो रहे हैं।

मीन

मीन राशि के लोगों को आज व्यस्तता का सामना करना पड़ेगा। पूरा दिन आप किसी ने किसी कारण भाग दौड़ करते रहेंगे। संतान से जुड़ी समस्या हल होगी किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मिल सकती है। मौसम परिवर्तन का सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।