Ratna Shastra: आपके पास नहीं टिकता है पैसा? ये 5 चमत्कारी रत्न चमका देंगे किस्मत, दूर होगी तंगी

ज्योतिष में व्यक्ति की सभी तरह की समस्याओं का समाधान दिया गया है। कुछ रत्न भी बताए गए हैं जो व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बदल देते हैं।
Ratna Astrology

Ratna Shastra: सनातन धर्म में ज्योतिष का काफी महत्व माना गया है। यहां जो भी काम किए जाते हैं वह सभी ज्योतिषी के नियमों और मुहूर्त के मुताबिक होते हैं। अगर व्यक्ति किसी तरह की परेशानी में फंस जाता है या फिर उसे किसी समस्या का समाधान चाहिए होता है तो ज्योतिष में उसके भी उपाय दिए गए हैं।

ज्योतिष एक नहीं कई अलग-अलग भागों में बांटा हुआ है। जिनमें से एक भाग रत्न शास्त्र भी है। जिसमें 9 रत्नों और 84 उपरत्नों का उल्लेख दिया गया है। अगर व्यक्ति राशि और लगन के मुताबिक सही तरीके से रत्नों को धारण करता है तो उसे जीवन में शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।

अगर आपको तरक्की नहीं मिल रही है और बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है। तो कुछ ऐसे रत्न मौजूद हैं, जिन्हें धारण करने के बाद आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और धन लाभ भी होने लगेगा। चलिए आज हम आपको कुछ विशेष रत्नों की जानकारी देते हैं जो व्यक्ति को धन के मामले में सुखी बनाते हैं।

गोल्डन जेम

यह धन की कमी को दूर करने वाला चमत्कारी रत्न है। अगर आपके घर में बार-बार धन की हानि होती है और पैसा नहीं टिकता तो आप इसे धारण कर सकते हैं।

ग्रीन जेड स्टोन

यह धन और संपन्नता को आकर्षित करने वाला रत्न है, जिसे पहनना लाभकारी माना जाता है। जो लोग नए व्यापार की शुरुआत कर रहे हैं या कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं उन्हें यह जरूर पहनना चाहिए। यह धन दौलत और सुख समृद्धि को बढ़ाता है।

माक्षिक

सुख सौभाग्य और धन वृद्धि के लिए माक्षिक रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो इसे पहनता है उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। अगर आप जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो इसे पहन सकते हैं।

ग्रीन एवेंच्युरिन

यह एक ऐसा रत्न है जो धन को आकर्षित करता है। व्यापारी और ट्रेडिंग से जुड़े हुए लोगों को इसे जरूर पहनना चाहिए। इसे पहनने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews