Ratna Shastra: नेगेटिविटी को दूर कर देता है ये चमत्कारी रत्न, सौभाग्य में करता है वृद्धि

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की चाहत रखता है। कुछ रत्नों को धारण करने से उसकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही एक रत्न ब्लैक क्रिस्टल के बारे में बताते हैं।
Ratna Shastra

Ratna Shastra: रत्न हर व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं। दरअसल, जब ग्रह नक्षत्र की स्थिति व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लेकर आती है। तो उन्हें शुद्धता में बदलने के लिए रत्नों का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि ग्रहों की स्थिति की वजह से व्यक्ति को अपने जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कुछ रत्न धारण कर लिए जाए तो इन कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

आज हम आपको चमत्कारी ब्लैक स्टोन के बारे में बताते हैं जो शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने का काम करता है। इस धारण करने से व्यक्ति को धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता और उसके सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है। अभी ज्योतिष की सलाह लेकर ब्लैक स्टोन पहन सकते हैं। चलिए आज आपको इस धारण करने के नियम और होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।

ऐसे करें धारण

  • ब्लैक स्टोन को आप अंगूठी या फिर लॉकेट में बनवाकर पहन सकते हैं लेकिन यह चांदी का होना चाहिए।
  • कम से कम 8 या 10 रत्ती का काला हकीक काफी शुभ होता है।
  • इसे धारण करने से पहले शनि के 108 बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • धारण करने से पहले इसे गंगाजल में शुद्ध करना होगा।
  • अच्छी तरह से शुद्ध करने के बाद आप इसे शनिवार के दिन शाम के समय धारण कर सकते हैं। व्यक्ति चाहे तो शनि के नक्षत्र में भी इसे पहन सकता है।

कौन करे धारण

ज्योतिष में दी गई जानकारी के मुताबिक वृषभ, कन्या, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले इसे धारण कर सकते हैं। मेष, वृश्चिक, कर्क और सिंह राशि वालों को इससे दूर रहना चाहिए।

होंगे ये लाभ

  • अगर आप ब्लैक स्टोन पहनते हैं तो शनि के प्रकोप से आपको मुक्ति मिलती है।
  • इस रत्न को पहनने से ग्रह क्लेश भी खत्म होता है और पारिवारिक जीवन सुख में गुजरता है।
  • ब्लैक स्टोन पहनने वाले व्यक्ति की रुचि आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ जाती है।
  • यह सुख सौभाग्य को आकर्षित करता है, दुर्भाग्य को दूर भगाता
    है।
  • इसे पहनने से बुरी नजर नहीं लगती और जादू टोने का असर भी नहीं होता।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews