Hindi News

रूचक राजयोग: जनवरी से बदलेगा 3 राशियों का Luck, आकस्मिक धनलाभ, व्यापार में मुनाफा, पूरे होंगे अटके रूके काम

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
नए साल की शुरुआत में ग्रहों का महागोचर होने वाला है जिससे शुभ योग संयोग बनेंगे। इसमें मंगल के मकर राशि में प्रवेश करने से रूचक राजयोग का निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है।
रूचक राजयोग: जनवरी से बदलेगा 3 राशियों का Luck, आकस्मिक धनलाभ, व्यापार में मुनाफा, पूरे होंगे अटके रूके काम

Rajyog 2025

Ruchak Rajyog 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों, कुंडली और राशियों का बड़ा महत्व होता है। सभी ग्रहों में मंगल ग्रह की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। ग्रहों के सेनापति मंगल को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वे मकर राशि में उच्च व कर्क में नीच राशि के होते है।मंगल हर माह चाल बदलते है। वर्तमान में मंगल गुरू की राशि धनु में विराजमान है और 16 जनवरी 2026 को अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे और 23 फरवरी तक यही रहेंगे। मंगल के अपनी उच्च राशि में आने से रूचक नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होगा जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ व लकी साबित होने वाला है। यह राजयोग पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है।

कुंडली में कब बनता है रूचक राजयोग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रूचक पंच महापुरुष योग मंगल ग्रह द्वारा बनता है। जब जन्मकुंडली के केंद्र स्थान में मंगल अपनी उच्च राशि मकर अथवा अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष या फिर अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान होते है, तो रुचक राजयोग का निर्माण होता है।इस राजयोग से साहस, दौलत-शौहरत में वृद्धि होती है, व्यक्ति बलशाली बनता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है, उसको धन, संपत्ति और सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

रूचक राजयोग का राशियों पर प्रभाव

तुला राशि पर प्रभाव : मंगल का गोचर और रूचक राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते है। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम साबित हो सकता है। इस अवधि में पदोन्नति के साथ वेतनवृद्धि की सौगात मिल सकती है। मंगल की कृपा से भौतिक सुख- सुविधाओंं में इजाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति और धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि पर प्रभाव : मंगल का गोचर और रूचक राजयोग जातकों के लिए वरदान से कम साबित नही होगा । परिवार के किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके और रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को धनलाभ के साथ अच्छी डील मिल सकती है।आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस अवधि में यात्राएं कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव : मंगल गोचर और रूचक राजयोग जातकों के लिए बेहद लकी सिद्ध हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा । मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। व्यापारियों के समय उत्तम रहेगा।आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews