Hindi News

मालव्य राजयोग: 3 राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा, 26 मार्च तक गोल्डन टाइम, भाग्य-परिवार का मिलेगा साथ, नौकरी-करियर में तरक्की

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
Malavya Rajyog 2026: होली से पहले धन के दाता शुक्र ग्रह ने अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर शक्तिशाली मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण किया है। यह राजयोग 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वो लकी राशियां..
मालव्य राजयोग: 3 राशियों पर बरसेगी शुक्र की कृपा, 26 मार्च तक गोल्डन टाइम, भाग्य-परिवार का मिलेगा साथ, नौकरी-करियर में तरक्की

ज्योतिषशास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। शुक्र एक निश्चित समय अंतराल के बाद चाल बदलते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रेम, सौंदर्य और सुख के कारक माने जाने वाले शुक्र वर्तमान में शनि की राशि कुंभ में विराजमान है। 2 मार्च 2026 (सोमवार) सुबह करीब 1:01 बजे शुक्र ने अपनी उच्च राशि मीन (दृकपंचांग के अनुसार) में प्रवेश किया है, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ, जिसका प्रभाव 26 मार्च 2026 तक बना रहेगा। इसके बाद शुक्र मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। यह राजयोग, पंच महापुरुष राजयोगों में से एक माना जाता है। इस राजयोग से धन, वैभव, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वैसे तो यह राजयोग सभी राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मीन राशि पर प्रभाव :

  • शादी-शुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है।
  • अविवाहितों के लिए इस अवधि में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • नौकरीपेशा को वेतन-वृद्धि के साथ पदोन्नति का तोहफा मिलने के प्रबल योग हैं।
  • समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती हैं।
  • अगर पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो भविष्य में लाभ मिल सकता है।
  • आय में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है।

मेष राशि पर प्रभाव:

  • भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
  • अविवाहितों के लिए इस अवधि में विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
  • करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
  • आय में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
  • स्वास्थ्य अनुकूल रह सकता है।
  • भाग्य के साथ परिवार का पूरा साथ मिल सकता है।
  • इस अवधि में लंबी यात्रा पर कर सकते हैं।
  • नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि पर प्रभाव:

  • लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं।
  • भाग्य के साथ परिवार का पूरा साथ मिल सकता है।
  • लंबे समय से अटके कामों को गति मिल सकती है।
  • भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
  • इस अवधि में कोई वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं।
  • करियर के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है।
  • नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

क्या होता है मालव्य राजयोग

  • वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह राजयोग शुक्र से संबंधित है, जिस भी जातक की कुंडली में शुक्र लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित है अर्थात शुक्र यदि कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से 1, 4, 7 अथवा 10वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित है तो कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है।
  • शुक्र को धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, सुख-सुविधा और विलासिता का कारक माना जाता है ऐसे में शुक्र के मजबूत रहने पर व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। इससे फिल्म, संगीत, कला, मीडिया, फैशन जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलती है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य वैदिक ज्योतिष मान्यताओं/पंचांग-आधारित गोचर गणना पर तैयार की गई है। व्यक्ति-विशेष पर परिणाम जन्मकुंडली, लग्न और दशा पर निर्भर करते हैं। MP Breaking News किसी भी भविष्यवाणी/दावे की गारंटी नहीं देता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews