Hindi News

तीव्र ऊर्जा प्रवाहित करता है रुद्राक्ष, इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए धारण

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
रुद्राक्ष एक बहुत ही चमत्कारी चीज है, जिसका संबंध भगवान शिव से बताया जाता है। इसे धारण करने के कुछ नियम भी हैं। चलिए जान लेते हैं किन लोगों को रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए।
तीव्र ऊर्जा प्रवाहित करता है रुद्राक्ष, इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए धारण

Rudraksha: हर व्यक्ति के जीवन पर कुंडली में विराजित ग्रह नक्षत्र गहरा असर डालने का काम करते हैं। जब कुछ ग्रहों का मिलन होता है तो व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं कुछ ग्रह मिलकर विपरीत योग भी निर्मित कर देते हैं। हालांकि, ज्योतिष में सभी मुश्किलों का समाधान भी दिया गया है।

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है जिसमें अलग-अलग तरह से व्यक्ति के जीवन के पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई है। रत्न शास्त्र भी एक ऐसे ही विद्या है जिसमें कई रत्नों का उल्लेख मिलता है। रुद्राक्ष एक ऐसा ही रत्न है, जिसे बहुत महत्व दिया गया है।

शुभ है रुद्राक्ष (Rudraksha)

रुद्राक्ष को बहुत ही शुभ माना गया है। इसका संबंध भगवान शिव से बताया जाता है। कोई इसे गले में धारण करता है तो कोई इसे हाथों में पहनता है। इसे धारण करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

जीवन में खुशहाली

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जो व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है। उसके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। यह लोग कभी भी परेशानी का सामना नहीं करते और अगर परेशानी में पड़ते भी हैं तो उससे बाहर आ जाते हैं। हालांकि, हर रत्न हर व्यक्ति को अच्छे परिणाम दे यह जरूरी नहीं होता। चलिए आज यह जान लेते हैं कि रुद्राक्ष किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए।

ग्रहों की स्थिति

रुद्राक्ष धारण करने से पहले ज्योतिष की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति को अगर देख लिया जाए तो शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। अगर गलत रुद्राक्ष धारण कर लिया जाए तो विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य परिस्थितियों को देखकर भी रुद्राक्ष धारण किया जाता है।

गर्भावस्था में ना पहनें

गर्भवती स्त्री को रुद्राक्ष धारण नहीं करना चाहिए। इसे धारण करने से शरीर में तीव्र ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। अगर पहले से रुद्राक्ष पहना है तो गर्भधारण के दौरान इसे उतार कर रख देना चाहिए। बच्चे के जन्म के बाद इसे पहना जा सकता है।

मांस-मदिरा का सेवन

जो लोग मांस-मदिरा का सेवन करते हैं या उनके घर में कोई व्यक्ति मांस-मदिरा का सेवन करता है। उन्हें कभी भी रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। ऐसे में यह नकारात्मक प्रभाव डालने लगता है। शव यात्रा में जाते समय रुद्राक्ष उतार देना अच्छा रहता है।

अविश्वासी ना करें धारण

जिन लोगों को भगवान पर और खुद पर विश्वास नहीं है और यह आत्मविश्वास की कमी का सामना करते हैं इन्हें रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। रुद्राक्ष के अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का भगवान पर भरोसा होना बहुत जरूरी होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews