सावन का पहला सोमवार इन 5 राशियों के लिए है बेहद खास, इनको मिलेगा तरक्की और खुशहाली का आशीर्वाद

सावन 2025 का पहला सोमवार कई राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इसी दिन भगवान शिव की कृपा से इनकी जातकों को करियर, धन और स्वास्थ्य में बड़े फ़ायदे मिल सकते हैं। चलिए फिर इसी के साथ जान लेते हैं कि अन्य राशियों को मिल रहा हे भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद।
Sawan Somwar 2025

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे ख़ास महीना माना जाता है। सावन के महीने (Sawan Somwar 2025) में आने वाले सोमवार किसी उत्सव से कम नहीं होते हैं। 14 जुलाई 2025 को सावन का पहला सोमवार है, माना जा रहा है कि यह पहला सोमवार कई राशियों के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। क्योंकि इस बार ग्रहों का संयोग इन राशियों के भाग्य को बदल सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रमा और मंगल की स्थिति कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोल सकती है। चलिए जानते हैं कहीं आप भी इन भाग्यशाली राशियों में शामिल तो नहीं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सावन सोमवार नए अवसर लेकर आएगा। जिन लोगों को नौकरी नहीं मिल रही हैं उन लोगों को ख़ुशख़बरी मिल सकती है, वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी मौक़ा अच्छा है।साथ ही साथ बिज़नेस करने वालों के लिए भी आज दिन बेहद ख़ास है।

कुल मिलाकर आज भाग्य का साथ मिलेगा, सीनियर्स से तारीफ़ मिलेगी, और आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। बस आपको करना कुछ यह है कि सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सावन का पहला सोमवार धन लेकर आएगा। जिन भी लोगों का पैसा लंबे समय से रुका हुआ है उन्हें आज पैसा वापस मिल जाएगा। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़ी चीज़ों में फ़ायदा ही फ़ायदा होगा।

कुल मिलाकर कर्ज़ से राहत मिलेगी, घर में सुख शांति बनी रहेगी, और संतान पक्ष से ख़ुशी मिलेगी। आपको करना कुछ यह है कि शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और सफ़ेद फूल भी अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी सावन का पहला सोमवार ढेर सारा मानसिक सुकून और पारिवारिक शांति लेकर आएगा। पति पत्नी के रिश्तों में चल रही लंबे समय की अनबन दूर हो जाएगी, छात्रों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

कुल मिलाकर परीक्षा हो या फिर इंटरव्यू आपको सफलता मिलेगी, पुराने दोस्तों से भी मुलाक़ात आज हो सकती है, यात्रा की योग बन सकते हैं। आपको करना कुछ यह है कि शिव चालीसा का पाठ करें और गाय को गुड़ चना खिलाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी सावन का पहला सोमवार बेहद ही शुभ होने वाला है। अगर लंबे समय की कुछ काम अटके हुए थे तो वे आज पूरी हो जाएंगे। साथ ही साथ कोर्ट कचहरी के मामलों से भी आप को बड़ी राहत मिलेगी।

कुल मिलाकर नई डील या प्रोजेक्ट आज आपके हाथ लग सकता है, पारिवारिक सहयोग मिलेगा, सेहत में भी सुधार होगा। आपको करना कुछ यह है कि भगवान शिव को धतूरा और भस्म चढ़ाएं, इससे काम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सावन का पहला सोमवार आत्मबल और विश्वास से भरपूर रहेगा। कोई अच्छी ख़बर आज आपके हाथ लग सकती है, आज आप दिनभर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं के लिए समय बेहद ख़ास है।

कुल मिलाकर मानसिक तनाव कम होगा, नया निवेश लाभ देगा, नए अवसरों का द्वार खुलेगा। आपको करना कुछ यह है कि शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं और पाँच बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews