Hindi News

2026 में शनि और बुध इन 3 राशियों की बदल देंगे किस्मत, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
ग्रहों का परिवर्तन हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। साल 2026 में कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है। शनि और बुध का दुर्लभ संयोग इन्हें लाभ देगा।
2026 में शनि और बुध इन 3 राशियों की बदल देंगे किस्मत, धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि

शास्त्रों के मुताबिक साल 2026 में ग्रहों की स्थिति में कुछ परिवर्तन आने वाले हैं। वैसे तो हर थोड़े समय में ग्रहों की स्थिति बदल जाती है जिसे हर राशिफल अलग-अलग असर होता है। नए साल में शुभ ग्रहों की युति बनने जा रही है। इसमें व्यापार के देवता बुध और न्याय के देवता शनि भी शामिल हैं। यह दोनों ग्रह मिलकर कई राशियों को शुभ परिणाम देने वाले हैं।

मीन राशि में लगभग 30 साल बाद शनि और बुध की युति बन रही है। इससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन लोगों को अपार धन दौलत और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने वाली है। चलिए जान लेते हैं ये लक्की राशियां कौन सी होगी और उन्हें क्या लाभ होगा।

मीन (Shani Budh conjunction)

बुध और शनि का संयोग इन राशियों के लिए बहुत सकारात्मक साबित होने वाला है। यह युति राशि के लग्न भाव पर बना रही है जो आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाली है। इन लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ाने वाला है और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने वाली है। अविवाहित लोग विवाह की तरफ आगे बढ़ेंगे। करियर में नया मुकाम हासिल करने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा है। पैसों की हवा का धन संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वृषभ

इन लोगों के लिए बहुत आसानी की युति बहुत लाभदायक साबित होने वाले हैं। यह संयोग लाभ के स्थान पर बन रहा है इसलिए उनकी आय में वृद्धि होने वाली है। इन्हें इनकम के नए माध्यम मिलेंगे। शेयर बाजार या फिर लॉटरी से लाभ हो सकता है। कामकाजी जीवन में इन लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक और सामाजिक दायरे में सम्मान में वृद्धि होने वाली है। इन लोगों की वाणी में मधुरता आएगी।

मकर

मकर राशि के लोगों के लिए योग बहुत अनुकूल साबित होने वाला है। यह योग राशि के दूसरे स्थान पर बन रहा है इसलिए नए लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। जो लोग लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आत्मबल और साहस में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी, वाहन या फिर संपत्ति मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews