Hindi News

2 मार्च को शनि करेंगे नक्षत्र गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, भाग्य देगा साथ, बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा पैसा 

Last Updated:
शनि नक्षत्र गोचर करके कई राशियों के लिए सफलता के द्वार खोलेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हर क्षेत्र में लाभ होगा। धन-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। आइए जानें किन लोगों पर कर्मफल दाता मेहरबान होंगे?
2 मार्च को शनि करेंगे नक्षत्र गोचर, बदलेगा इन 3 राशियों का जीवन, भाग्य देगा साथ, बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगा पैसा 

शनि को नौ ग्रहों में खास स्थान दिया गया है। इन्हें न्याय का ग्रह भी माना जाता है। जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं तो सभी 12 राशियों के जीवन में नकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इस ग्रह ही मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति को धनवान बना सकती है। जीवन को खुशियों से भर सकती है। शनिदेव मार्च में एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन (Shani Gochar 2025) करने वाले हैं।

पुष्य, अनुराधा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि 2 मार्च भाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करने जा रहे हैं। यहाँ 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। इस नक्षत्र गोचर से कई राशियों को लाभ होने वाला है। जातकों के लिए धन लाभ और सफलता के योग बनेंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा?

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवन में खुशहाली आएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रमोशन मिल सकता है। इनकम में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के जातकों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुख और शांति की प्राप्ति होगी। छात्रों को इस दौरान लाभ होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस दौरान फायदा होने वाला है। निवेश पर मुनाफा बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शनि का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।) 

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews