5 राशियों की जिंदगी में उथल-पुथल मचाएगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, नौकरी और कारोबार पर होगा असर

शनि जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं जिसका पांच राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। चलिए जान लेते हैं कि किस राशि पर कैसा असर हो रहा है।
Shani Gochar

शनि एक ऐसे ग्रह है जिन्हें कर्म फल का दाता कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि सही स्थान पर विराजित हो जाए तो उसे शुभ परिणाम देने का काम करता है। वहीं अगर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो बना बनाया जीवन भी बिगड़ सकता है। शनि की ढैया, साढ़ेसाती या महादशा सभी व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करती है। समय-समय पर ग्रहों की चाल में परिवर्तन आता है ऐसा ही परिवर्तन 28 अप्रैल को शनि की स्थिति में भी आने वाला है। यह कुछ राशियों के जीवन में तूफान के बराबर साबित होगा।

28 अप्रैल के दिन शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वह स्वयं इस नक्षत्र के स्वामी है और गोचर करते हुए पहले से ज्यादा एक्टिव होने वाले हैं। ज्योतिष में शनि देव को न्यायाधीश कहा जाता है और वह व्यक्ति को उसके कर्मों के मुताबिक फल और दंड देते हैं। अब जब वह पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएंगे तो पांच राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। इन्हें करियर और कारोबार में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी भी इन लोगों को हो सकती है। चलिए जान लेते हैं कि यह किन राशियों पर असर डालने वाला है।

कर्क (Shani Gochar)

कर्क राशि के लोगों को यह परिवर्तन समस्याओं में डाल सकता है। इनके सामने नई चुनौतियां खड़ी हो जाएगी और काम में बाधा भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, कुछ फायदे भी होने वाले हैं। जैसी कि व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा फायदा देगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो जाएगी और संबंध मधुर होने लगेगा। जुलाई से नवंबर तक का समय सेहत का ध्यान रखने के लिए बहुत जरूरी है।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को यह परिवर्तन मुसीबत में डालने वाला है। पुरानी बीमारी परेशान हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। शनि की कृपा से आप अपना बकाया ऋण चुकाने के प्रयास करेंगे। जितना खर्च पर नियंत्रण रखेंगे उतनी जिंदगी अच्छी तरीके से जी सकेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को यह नक्षत्र परिवर्तन थोड़ी मुसीबत में डालेगा। संबंधों में तकरार बढ़ सकती है लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। शिक्षा और करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई से नवंबर तक का समय थोड़ा टेंशन में रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ अनुकूल हो जाएगा। कड़ी मेहनत के बाद व्यवसाय में सफलता जरूर मिलेगी।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग रिश्ते में हैं उन्हें शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और यह विवाह तक अपने रिश्ते को ले जा सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले सोचने समझने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं जो आपको मानसिक शांति देने का काम करेगी। पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है।

मीन  

शनि के गोचर का प्रभाव मीन राशि को काफी ज्यादा प्रभावित करने वाला है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस वक्त कोई बड़ा फैसला ना ले तो बेहतर होगा। मानसिक और शारीरिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सावधानी के साथ सब कुछ ठीक किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews