Hindi News

शुक्र के घर में शत्रु ग्रह का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत, धन-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि 

Published:
शुक्र के घर में चंद्रमा का गोचर होंने वाला है। दोनों ही ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु का माना जाता है। 7 फरवरी से कई राशियों का शुभ समय शुरू हो सकता है। आइए जानें भाग्य किन लोगों का साथ देगा?
शुक्र के घर में शत्रु ग्रह का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत, धन-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Shukra) और चंद्रमा दोनों ही ग्रहों को विशेष स्थान दिया गया है, इन्हें एक-दूसरे का शत्रु भी माना जाता है। 7 फरवरी को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने वाला है, जिसका स्वामी असुरों के गुरु शुक्र को माना जाता है। चंद्र देव राशि में तीन दिनों तक भ्रमण करेंगे। इसके बाद 10 फरवरी को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों की जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए ये तीन दिन लाभकारी साबित हो सकते हैं।

चंद्रमा को स्मृति, मानसिक संतुलन, मन, भावना, शांति इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। इसकी स्थिति शुभ होने से व्यक्ति भावनात्मक रूप से मजबूत होता है।   मान-सम्मान प्राप्त की प्राप्ति होती है। इसकी कमजोर स्थिति मानसिक तनाव, भय, चिंता इत्यादि का कारण बन सकती है। शुक्र को भोग-विलास, प्रेम, सौंदर्य, कला, धन और संपत्ति का प्रतीक माना जाता है। यह वैवाहिक जीवन, लव लाइफ, फैशन और भौतिक सुख-सुविधा जैसे क्षेत्रों को प्रभावित करता है। आइए जानें शत्रु ग्रह में चंद्रदेव का गोचर किन लोगों के लिए शुभ रहेगा?

कर्क राशि

शुक्र के घर में चंद्रमा का गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। करियर और कारोबार में फायदा मिल सकता है। मनोकामनाओं की पूर्ति भी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। छात्रों का भी पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षा में आपका प्रदर्शन भी सुधर सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भी किस्मत का साथ मिल सकता है। आप अपना लक्ष्य सही समय पर पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आप इस दौरान ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। करियर में तरक्की देखने को मिल सकती। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भी दौरान फायदा होगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपको नए मौके भी मिल सकते हैं। सेहत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा, लंबी बीमारियों से राहत मिल सकती है। लोगों के साथ आपके संपर्क भी बढ़ सकते हैं। परिवार में शुभ और कार्य मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विवाह में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। छात्रों के लिए भी यह समय लाभकारी साबित हो सकता है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। न ही भविष्यवाणियों का दावा करता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews